कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित शूटर हैरी बॉक्सर ने अब इंदौर के पेट्रोल पंप संचालक और प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकी दी है। शूटर ने गोली मारने की …और पढ़ें
HighLights
- कथित शूटर हैरी बॉक्सर ने बिल्डर विवेक दम्मानी से मांगे 5 करोड़ रुपये
- पेट्रोल पंप संचालक चेतन सिंह और कुंवर सिंह से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी
- पुलिस ने बिल्डर को सुरक्षा दी, एसआईटी और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित शूटर हैरी बॉक्सर ने अब इंदौर के पेट्रोल पंप संचालक और प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकी दी है। शूटर ने गोली मारने की धमकी देकर उनसे 10 करोड़ रुपयों की मांग की है। कॉल विदेशी नंबरों से लगाए गए। पुलिस और एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने और वसूली के प्रयास के मामले सामने आ चुके हैं।
बिल्डर विवेक दम्मानी और चेतन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद्र ने मंगलवार सुबह बिल्डर विवेक दम्मानी से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर विवेक को सुरक्षा मुहैया करवा दी। पुलिस जांच में जुटी थी कि प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन सिंह पंवार और उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया के पास फोन कॉल आ गया। चेतन पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। उनका कुंवर सिंह के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार भी है।
वॉइस नोट भेजकर धमकाया, सोशल मीडिया से डेटा हटाने लगे कारोबारी
चेतन के अनुसार हैरी बॉक्सर ने मंगलवार को भी कॉल लगाए थे। बातचीत के बाद उसने वॉइस नोट भेजा और कहा कि 10 करोड़ रुपये चाहिए। उनके पार्टनर कुंवर सिंह को भी हैरी ने कॉल लगाकर धमकाया है। लगातार मिल रही धमकियों से फाइनेंसर, व्यापारी, कारोबारी, बिल्डर, कॉलोनाइजर सहमे हुए हैं। कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया से विदेशी दौरे, हाईप्रोफाइल पार्टी और परिवार की निजी जानकारी हटा दी है। उनका मानना है कि गैंगस्टर इंटरनेट मीडिया से ही डेटा निकाल रहा है।
यह भी पढ़ें- MP Government Job: प्रमोशन पर लगी रोक ने रोकी 2.5 लाख भर्तियां, हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार
#इदर #म #लरस #बशनई #गग #क #खफ.. #शटर #हर #बकसर #न #बलडर #और #करबर #स #मग #करड #क #फरत



Post Comment