इंदौर में महापौर मासिक पास योजना के तहत पहले नगर निगम द्वारा एआईसीटीएसएल को हर महीने डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। …और पढ़ें
HighLights
- नगर निगम से डेढ़ करोड़ की मासिक सहायता बंद होने से लिया फैसला
- एआईसीटीएसएल का दायरा अब संभाग के आठ जिलों तक बढ़ा
- 1200 रुपये के मासिक पास पर 50 प्रतिशत छूट के बाद 600 रुपये
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसिस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के संचालन में बदलाव के साथ ही छात्रों, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक पास की कीमत में भारी वृद्धि हुई है। नगर निगम से मिलने वाली आर्थिक सहायता समाप्त होने के कारण महापौर पास योजना बंद कर दी गई है। इससे हजारों छात्रों को 200 रुपये में मिलने वाला मासिक पास अब 600 रुपये में खरीदना होगा, जिससे उनके और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का गठन किया गया है। एआईसीटीएसएल का कार्यक्षेत्र अब नगर निगम सीमा से बाहर जाकर संभाग के आठ जिलों तक विस्तारित होगा।
1700 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी
इसका संचालन अब परिवहन विभाग के अधीन होगा, जिससे पूरे संभाग में यात्री बस सेवा का संचालन किया जाएगा। इंदौर सहित सभी जिलों में इंटर स्टेट, इंट्रा स्टेट, उपनगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों और लोक परिवहन सेवाओं का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत इंदौर संभाग में 1700 से अधिक बसें चलाने की तैयारी है।
महापौर मासिक पास योजना के तहत पहले नगर निगम द्वारा एआईसीटीएसएल को हर महीने डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन अब इस सहायता के समाप्त होने से एआईसीटीएसएल ने महापौर पास योजना को बंद कर दिया है। हालांकि, एआईसीटीएसएल ने 1200 रुपये के मासिक पास पर 50 प्रतिशत छूट देकर छात्रों, दिव्यांगजन और वरिष्ठजन को 600 रुपये में पास उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
400 रुपये महंगा हुआ मासिक पास
इस नई व्यवस्था के कारण छात्रों को 200 रुपये में मिलने वाले मासिक पास के लिए 400 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। इससे छात्रों के आवागमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नगर निगम यदि पुनः निर्णय लेकर महापौर मासिक पास योजना के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है, तो योजना को फिर से शुरू किया जा सकता है।
मासिक पास पर 50 प्रतिशत छूट
एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन ने बताया कि नई पहल के तहत 1200 रुपये के मासिक पास पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है, जिससे छात्रों, दिव्यांगजन और वरिष्ठजन को 600 रुपये में मासिक पास उपलब्ध कराया जा रहा है।
#इदर #म #सट #बस #क #रपय #वल #पस #अब #मलग #रपय #म #महपर #पस #यजन #हई #बद



Post Comment