इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, इसलिए बदला गया स्कूलों का समय। …और पढ़ें
HighLights
- गर्मी से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर असर, कलेक्टर ने लिया फैसला
- स्कूलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएंगी
- गुरुवार को दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में पड़ रही तेज गर्मी का असर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में कलेक्टर शिवम शर्मा ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कर दिया है। वहीं परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। वहीं इंदौर जिले में सभी आंगनबाड़ियां सुबह 8:30 से 11:30 तक ही संचालित होंगी।
सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान
बुधवार दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। वहीं शाम के समय में गर्मी व उमस रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

Source link
#इदर #म #पड #रह #तज #गरम #क #वजह #स #कलकटर #न #बदल #सकल #क #समय



Post Comment