इन दो महिलाओं ने उठाया गहनों का पाउच।
ग्वालियर के मुरार सदर बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12:53 बजे गहनों से भरा पाउच गायब हो गया। घटना उस समय हुई जब प्रोजेक्ट इंजीनियर के घर शादी का माहौल था और परिवार नई बहू के लिए गहनों का बॉक्स खरीदने बाजार पहुंचा था। इसी दौरान कार से उतरते समय गहनों का
.
कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहीं दो महिलाओं की नजर पाउच पर पड़ी। उन्होंने पाउच उठाकर देखा और उसमें गहने होने पर बिना किसी को जानकारी दिए वहां से चली गईं। जब परिवार को गहनों का पाउच नहीं मिला तो मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
आदित्यपुरम स्थित ग्रीनवुड स्कूल के पास रहने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर कृपाल सिंह गुर्जर अपने भाई सुमित गुर्जर (आरक्षक, शहडोल) की शादी के बाद परिवार के साथ बाजार आए थे। पाउच में करीब 15 तोला सोना रखा था, जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां शामिल थीं।
पाउच उठाने के बाद जाते हुए दिखाई दी महिलाएं।
CCTV में कैद हुई घटना पुलिस ने आसपास दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो महिलाएं पाउच उठाते हुए साफ नजर आई हैं। फुटेज के अनुसार महिलाएं पहले एक बर्तन की दुकान पर गई थीं और वहां से निकलते समय उन्हें पाउच मिला। गहने देखने के बाद वे जल्दी-जल्दी वहां से निकल गईं।

दुकान से पाउच उठाकर ले जाती हुई महिलाएं।
महिलाओं का रूट ट्रेस पुलिस ने CCTV की मदद से दोनों महिलाओं की मूवमेंट ट्रैक की है। वे सदर बाजार से गिर्राज मंदिर होते हुए अग्रसेन चौराहा और फिर सब्जी मंडी की ओर जाती दिखीं। इसके बाद वे गर्ल्स कॉलेज की दिशा में जाती नजर आईं।
पुलिस की कार्रवाई जारी मुरार थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
#गवलयर #म #लख #क #गहन #गयब #VIDEO #जवरत #क #बकस #खरदन #आए #थ #कर #स #गर #पउच #द #महलए #उठ #ल #गई #Gwalior #News



Post Comment