वन विभाग ने लकड़ी के लट्ठों को आपस में बांधकर और उन पर रस्सियां कसकर एक मजबूत अस्थायी सीढ़ी तैयार की। इसे सावधानीपूर्वक कुएं में उतारा गया, ताकि तेंदुआ आसानी से ऊपर चढ़ सके। साथ ही पूरी रणनीति इस तरह बनाई गई कि बाहर निकलते ही तेंदुआ गांव की तरफ न जाए, बल्कि सीधे जंगल की दिशा में निकल जाए। घंटों की मशक्त के बाद दक्षिण वन मंडल पन्ना की टीम की मेहनत काम आई और तेंदुआ सीढ़ी के सहारे बाहर आया और तेजी से नजदीकी वन क्षेत्र की ओर चला गया। इसके बाद बछड़े को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।
#News #दशमन #बन #सहर #तदए #पर #लत #डलकर #बठ #रह #बछड #चटकर #कय #दलर #News #Leopard #Calf #Fall #Rescue #Hours #Survival #Story



Post Comment