इंदौर नगर निगम बेचेगा ट्रीटेड वॉटर, गाड़ी धोने के लिए नर्मदा या बोरिंग का पानी उपयोग किया तो होगा एक्शन

इंदौर नगर निगम बेचेगा ट्रीटेड वॉटर, गाड़ी धोने के लिए नर्मदा या बोरिंग का पानी उपयोग किया तो होगा एक्शन

इंदौर नगर निगम ने जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उपचारित पानी बेचना शुरू किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 10:49:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 10:52:30 AM (IST)

नर्मदा या बोरिंग के पानी से कार या अन्य वाहन धोने वालों पर होगी कार्रवाई।

HighLights

1. सुखलिया, सुभाष नगर, स्कीम 54, विजय नगर, नेहरू स्टेडियम, बिलावली, हवा बंगला और स्कीम 94 जोन में शुल्क देकर ले सकेंगे पानी
2. सभी निर्माण कार्य, सर्विस सेंटरों और उद्यानों में बोरिंग या नर्मदा जल की जगह उपचारित जल का उपयोग जरूरी, उल्लंघन पर एक्शन
3. मेघदूत, प्रतीक सेतु, बिजलपुर, नहर भंडारा, प्राणी संग्रहालय और राधा स्वामी एसटीपी से मिलेगा पानी, 35 हाइड्रेंट भी लगाए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निर्धारित शुल्क जमा कर कोई भी व्यक्ति, संस्था अब नगर निगम से उपचारित पानी ले सकेंगे। निगम के आठ जोनल कार्यालयों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। ये हैं जोन पांच सुखलिया, छह सुभाष नगर, सात स्कीम 54, आठ विजय नगर, 11 नेहरू स्टेडियम, 13 बिलावली, 14 हवा बंगला और जोन 19 स्कीम 94।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि निगम सहित शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों एवं उद्यानों में उपचारित जल का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इनके अलावा निजी व्यक्ति, संस्थाएं भी अपने संबंधित जोनल कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर उपचारित पानी प्राप्त कर इसका उपयोग निर्माण कार्य, वाहन धुलाई एवं उद्यान सिंचाई में कर सकते हैं।

बोरिंग या नर्मदा जल का उपयोग हुआ तो कार्रवाई की जाएगी

महापौर और निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि जल संरक्षण की दिशा में सहयोग करें तथा निर्माण कार्यों, सर्विस सेंटरों एवं उद्यानों में बोरिंग या नर्मदा जल के स्थान पर उपचारित जल का ही उपयोग करें। निगमायुक्त ने बताया कि निर्माण कार्य, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों पर बोरिंग या नर्मदा जल का उपयोग हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

इनके लिए निगम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के माध्यम से उपचारित जल उपलब्ध करा रहा है। जिन एसटीपी से उपचारित पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, वे प्रमुख रूप से मेघदूत एसटीपी, प्रतीक सेतु एसटीपी, बिजलपुर एसटीपी, नहर भंडारा एसटीपी, प्राणी संग्रहालय एसटीपी और राधा स्वामी एसटीपी शामिल हैं।

Source link
#इदर #नगर #नगम #बचग #टरटड #वटर #गड #धन #क #लए #नरमद #य #बरग #क #पन #उपयग #कय #त #हग #एकशन

Previous post

28 Stylish Jackets From Walmart You’ll Be Excited To Wear This Spring

Next post

Asian Games May Shift to Odd Years From 2031, Say Reports

The Asian Games could be moved to odd-numbered years starting in 2031 so the event takes place in the 12 months leading into the Olympics, reports say, reshaping the sporting calendar.

The reported proposal would mean Asia’s biggest sporting spectacle doubling up as qualifying and preparation for the Olympics, giving it added significance.

The Asian Games in Japan this September-October will be unchanged but the 2030 edition in Doha would be pushed back a year, after which the Games will be held every four years as normal but in odd years instead of even ones.

The executive board of the Olympic Council of Asia (OCA) has approved the idea and there will now be more talks with international sports federations, China’s state Xinhua news agency said.

Specialist website Inside The Games said the proposal was discussed by the OCA in Sanya, the Chinese resort city currently hosting the Asian Beach Games.

Song Luzeng, vice president of the OCA, told Xinhua: “It would allow the Asian Games to serve as a qualifying event for the Olympics, giving more elite athletes valuable competition opportunities and raising the overall standard of the Games.”

The OCA did not immediately reply to an AFP request for comment.

The Asian Games is the continent’s biggest sporting event and typically involves more competitors than the Olympics.

Published on Apr 27, 2026

#Asian #Games #Shift #Odd #Years #Reports

Post Comment