MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. युवक को निर्वस्त्र कर चेहरे पर पेशाब किया, अगवा कर बेल्ट और लात-घूसों से पीटा; बदमाशों ने कहा- हम तेरे बाप हैं भोपाल के कमला नगर में बदमाशों ने एक युवक को किडनैप किया। उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात-घूसों से पीटा। उसके मुंह पर पेशाब भी किया। दहशत फैलाने के लिए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। हनुमानगंज थाना पुलिस ने चाकूबाजी का केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग हैं। तीनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। 22 वर्षीय पीड़ित युवक के खिलाफ भी पहले से अपराध दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. बारात में नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता, मौत; शहडोल में दुल्हन की डोली के साथ ससुर की अर्थी भी उठी शहडोल में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के पिता की मौत हो गई। मंगलवार रात पहलवा गांव के रहने वाली रीना सिंह की शादी गजनी निवासी हरीश सिंह के साथ हुई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। आदिवासी परंपरा के अनुसार जब हल्दी-पानी की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते (50 वर्ष) बारातियों के साथ नाचते-नाचते बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत गोहपारु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक तरफ दुल्हन की डोली घर पहुंची तो दूसरी तरफ ससुर की अर्थी भी उसी आंगन से निकली। पढ़ें पूरी खबर… 3. शादी में पूर्व मंत्री को देख बकायादारों ने घेरा, भिंड में बीजेपी नेता से अपना पैसा मांगते रहे लोग; थाने में समझौता भिंड में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची, जहां समझौते के बाद मामला शांत हुआ। कुशवाहा से दो दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष लंबे समय से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि वे शादी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हैं, सभी मौके पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। पुलिस के सामने भी बकायादार पैसे की मांग पर अड़े रहे। पढ़ें पूरी खबर… 4. गर्लफ्रेंड की शादी के दिन प्रेमी ने किया सुसाइड, गुना में 5 साल से अफेयर था; प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ चुका था गुना के धरनावदा में 25 वर्षीय प्रद्युम्न सहरिया ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बमोरी में उसकी गर्लफ्रेंड की शादी थी, जिससे आहत होकर उसने हाईवे किनारे जाकर 10 जहरीली गोलियां खा लीं। फिर भागकर रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचा। वहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। प्रद्युम्न के भाई अभिषेक ने कहा- मेरे भाई एक लड़की से पिछले 5 साल से प्यार करते थे। आज रात उस लड़की की कहीं और शादी है, जिससे आहत होकर भैया ने कल शाम 7 से 8 बजे के बीच जहर खा लिया। पढ़ें पूरी खबर… 5. कान्हा में तीन शावकों के बाद बाघिन की भी मौत; पहले भूख, अब फेफड़ों में संक्रमण का दावा, 40 करोड़ के सिस्टम पर सवाल कान्हा टाइगर रिजर्व में 21 से 26 अप्रैल के बीच तीन शावकों की मौत के बाद उनकी मां बाघिन टी-141 ने बुधवार को दम तोड़ दिया। शावकों की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भूख से मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में वन विभाग ने फेफड़ों के संक्रमण को वजह बताया। तीन शावकों की मौत के बाद दैनिक भास्कर की टीम कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंची थी। यहां लोगों से बातचीत और टाइगर रिजर्व के अंदर के असल हालात जाने। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने का बाद भी वनकर्मी और अधिकारी उनकी सुनते नहीं। यही कारण है कि आज ये हालात बने हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान; भोग लगा सकेंगे, आरती में अपने हाथ से चढ़ा सकेंगे प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में दान अब ऑनलाइन किया जा रहा है। दानदाताओं को भोग आरती में भगवान महाकाल को भोग लगाने का भी अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था अगले सोमवार से शुरू हो सकती है। मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव के मुताबिक, नई व्यवस्था में भक्त साल के 365 दिन किसी भी तारीख के लिए पहले से बुकिंग कर सकेंगे। जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या अन्य शुभ अवसरों पर भी भोजन प्रसादी का आयोजन कराया जा सकेगा। पढे़ं पूरी खबर… 7. एमपी में 44.8 डिग्री के साथ खजुराहो सबसे गर्म, ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में पारे में मामूली गिरावट मध्य प्रदेश का टूरिस्ट स्पॉट खजुराहो इन दिनों सबसे ‘हॉट’ बना हुआ है। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है। भोपाल में पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया, जो 10 साल में दूसरा और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग में पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, रायसेन, मंडला और छिंदवाड़ा में लू का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… पॉजिटिव खबर 8. नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2646 पदों पर भर्ती, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू मध्य प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही है। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत होगी, जिसका संचालन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल करेगा। खास बात यह है कि इस भर्ती से जुड़े मामलों में हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक समझकर ही आवेदन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर… खबर जरा हटके 9. 20 कूलर के साथ निकला दूल्हे का बाना, ठंडी हवा में नाचते-झूमते निकले बाराती देवास में कारोबारी सुरेश पोहह्मवाला के सुपुत्र अंकित गुप्ता का बाना अनोखे अंदाज में निकाला गया। तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए छोटी ट्रालियों पर बारातियों के चारों ओर करीब 20 कूलर लगाए गए थे। कूलर की ठंडी हवा में बाराती नाचते-झूमते निकले। दूल्हे के पिता सुरेश पोहह्मवाला ने कहा- इन दिनों तेज गर्मी है। बेटे का बाना भी दिन में ही निकालना था। ऐसे में परिवार वालों से बातचीत करके हमने ये उपाय निकाला। बारातियों ने कहा कि कूलर की वजह से गर्मी का अहसास भी नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर… कल का बिग इवेंट 10. नरसिंहपुर में कल सीएम मोहन यादव का रोड शो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नरसिंहपुर में भगवान नरसिंह जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे इस दौरान रोड शो भी करेंगे।
#दनभर #बड़ #खबर #यवक #क #पटचहर #पर #पशब #कय #परव #मतर #क #बकयदर #न #घर #कलर #क #सथ #नकल #बरत #Madhya #Pradesh #News



Post Comment