जेल से छूटने की पार्टी में खूनी खेल… बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, इंदौर में 10 IPS तैनात फिर भी हर दूसरे दिन मर्डर
जेल से छूटने की पार्टी में खूनी खेल… बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, इंदौर में 10 IPS तैनात फिर भी हर दूसरे दिन मर्डर
हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर डाली। झगड़ा जेल से छूटे एक बदमाश की शराब पार्टी में हुआ थ …और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 08:11:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 08:11:32 PM (IST)
Indore में जेल से छूटने की पार्टी में खूनी खेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हीरा नगर थाना अंतर्गत सुखलिया में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर डाली। झगड़ा जेल से छूटे एक बदमाश की शराब पार्टी में हुआ था। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हीरानगर में दस दिन में दूसरी बार हत्या की घटना हुई है। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक घटना रात करीब 12 बजे गीताश्री फोटो स्टूडियो के पास की है। रविदास नगर निवासी 22 वर्षीय मनीष सुनहरे की दो नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या की है। मनीष डेकोरेशन का काम करता था। रात में वह दोस्त कान्हा के साथ पाउच लेने गया था। तभी दोस्त ऋषभ पंवार का कॉल आया और बताया कि उसको कृष्णा और मयूर मारपीट कर रहे हैं।
नाबालिगों ने पैर में घोंपा चाकू, ईंट से भी किया हमला
मनीष बीच-बचाव करने गया तो आरोपित उस पर टूट पड़े और एक ने पैर में चाकू मारा व दूसरे ने ईंट से हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में मनीष को एमवाय अस्पताल ले गए पर उसने दम तोड़ दिया। टीआइ सुशील पटेल के अनुसार ऋषभ कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा है। जेल रिहाई की खुशी में उसने शराब पार्टी रखी थी। आरोपित कृष्णा और मयूर को उसने पार्टी में ही बुलाया था। मनीष पार्टी के लिए रवाना हुआ पर पाउच लेने रुक गया। इसी दौरान उन लोगों का झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। हमले में ऋषभ को भी चोट आई है।
निजी अस्पतालों ने उपचार से किया इनकार
मनीष के पिता कालू सुनहरे का निधन हो चुका है। एक भाई टैंट हाउस पर काम करता है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। बताते हैं मनीष को दो निजी अस्पतालों में ले गए लेकिन उपचार से इनकार कर दिया। उसका खून बह गया था। एमवाय अस्पताल में लेकर आए पर दम तोड़ दिया।
शहर में 10 आईपीएस, फिर भी हर दूसरे दिन एक हत्या
आयुक्त प्रणाली के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है। नगरीय सीमा में इस वक्त आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित 10 आइपीएस पदस्थ हैं। इसके बाद भी हर दूसरे दिन हत्या हो रही है। चाकूबाजी, अवैध वसूली, मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। पुलिस का दावा है कि प्रति सप्ताह शनिवार को काम्बिंग गश्त में 700 से ज्यादा संदेहियों की जांच, गिरफ्तारी की जाती है। पुलिस आयुक्त सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्र के शैडो एरिया की जांच करवाते हैं। शराबी और नशेड़ियों के अड्डों पर भी नियमित चेकिंग होती है। इसके बाद भी हीरानगर की दोनों वारदात हो गई।
अप्रैल माह में हत्याओं का सिलसिला: इंदौर में अपराध की प्रमुख घटनाएं
• 8 अप्रैल: तेजाजी नगर थाना अंतर्गत सपेरा कालोनी में शुभम नाथ की चाकू मारकर हत्या की गई।
• 11 अप्रैल: राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत कुंदन नगर में कृष्णा अहिरवार की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई।
• 12 अप्रैल: राऊ थाना अंतर्गत कैट रोड पर नवीन पाटीदार की गोली मारकर हत्या हुई।
• 17 अप्रैल: लसूड़िया थाना अंतर्गत स्कीम-136 में कड़वा की पेवर ब्लॉक से सिर कुचल कर हत्या की गई।
• 19 अप्रैल: हीरा नगर थाना अंतर्गत गौरी नगर में इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र साहू की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई।
• 24 अप्रैल: लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में चिंताराम राठौर की चाकू मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- सावधान! अब आपके दरवाजे पर आएगी जनगणना टीम, ऑनलाइन स्व-गणना का समय हुआ समाप्त
#जल #स #छटन #क #परट #म #खन #खल.. #बचबचव #करन #आए #यवक #क #हतय #इदर #म #IPS #तनत #फर #भ #हर #दसर #दन #मरडर
Previous post
Zack Polanski’s criticism of Golders Green attack arrest will have ‘chilling effect’, says Met chief
Next post
Deadspin | Brewers RHP Brandon Woodruff exits after velocity dips
Milwaukee Brewers right-hander Brandon Woodruff exited Thursday’s game against the Arizona Diamondbacks in the second inning after his velocity plummeted.
Woodruff was throwing in the mid-80s, approximately seven to 10 mph slower than usual.
He faced six batters over 1 1/3 innings before manager Pat Murphy, pitching coach Chris Hook and trainer Brad Epstein came to the mound after he allowed a bloop single to Lourdes Gurriel Jr. The visit was brief and Woodruff left the game.
“He wasn’t himself,” Murphy told a television reporter during a mid-game interview. “He felt like, felt kind of dead. He said he didn’t feel any pain, just nothing was coming out.
“We’ve seen a little bit of this, but never at this level, where he can’t get the ball over 85 mph. He’s so important to us. We’re not going to risk anything, maybe long-term by having him try to step on it.”
Woodruff struck out two and walked one and Gurriel’s hit was the lone one he allowed during the 21-pitch outing.
The Brewers figure to be cautious with Woodruff since he underwent shoulder surgery in 2023 and missed the entire 2024 season. The two-time All-Star returned to make 12 starts last season and went 7-2 with a 3.20 ERA.
Woodruff, 33, is 2-1 with a 3.60 ERA in six starts this season. He is 55-29 with a 3.13 ERA in 147 career appearances (132 starts) entering Thursday since reaching the majors with Milwaukee in 2017.
–Field Level Media
#Deadspin #Brewers #RHP #Brandon #Woodruff #exits #velocity #dips
Post Comment