सांवेर में सांवेर-चंद्रावतीगंज रोड पर पीरबाबा की दरगाह के पास हादसा हो गया। दुर्घटना में तेज रफ्तार डंपर पलटकर बाइक सवार मां-बेटे पर गिर गया। इस हादसे …और पढ़ें
HighLights
- गिट्टी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया
- दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
- लोगों ने बाइक सवारों को निकालने का प्रयास किया पर वह नहीं निकल सके
नईदुनिया न्यूज, सांवेर (इंदौर) । सांवेर-चंद्रावतीगंज रोड पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पीरबाबा की दरगाह के पास हुआ।
गुरुवार को गिट्टी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। सांवेर पुलिस के अनुसार डंपर एमपी 46 एच 0771 सांवेर की ओर जा रहा था। मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर पलट गया। इसी दौरान बाइक एमपी 09 क्यूजेड 9127 से घर लौट रहे मां-बेटे सीधे उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में देपालपुर तहसील के ग्राम नयाखेड़ा निवासी असलम पुत्र मुख्तयार (32) और उनकी मां मलका बी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बाइक सवारों को निकालने का प्रयास किया पर वह नहीं निकल सके। इसके बाद पुलिस व 108 एंबूलेंस को फोन लगाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन के माध्यम से पहले डंपर उठवाया औश्र उसके नीचे दबे हुए शवों को निकाला। शव को एंबूलेंस के माध्यम से सांवेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धार में बड़ी दुर्घटना के बाद भी नहीं ले रहे सबक, डही में भी किसी बड़े हादसे का इंतजार
#इदर #क #सवर #म #तज #रफतर #डपर #पलटकर #बइक #सवर #मबट #पर #गर #दन #क #मत



Post Comment