बुधवार शाम को राज के वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन पेश किया था, जिस पर लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। …और पढ़ें
डिजिटल डेस्क। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपितों की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को शिलांग सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद सह-आरोपित राज कुशवाहा ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बुधवार शाम को राज के वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन पेश किया था, जिस पर लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अब ताजा अपडेट के अनुसार, अदालत ने राज कुशवाहा की जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
सोनम की रिहाई के बाद अन्य आरोपितों में जगी थी उम्मीद
गौरतलब है कि मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को बेल मिलने के बाद इस मामले के अन्य चारों आरोपितों, जिनमें राज कुशवाहा भी शामिल है, को उम्मीद थी कि उन्हें भी राहत मिल जाएगी। सोनम मंगलवार रात को जेल से रिहा हो चुकी है और फिलहाल शिलांग के एक होटल में अपने पिता देवी सिंह के साथ ठहरी हुई है। बता दें कि देवी सिंह ने कोर्ट में 50 हजार रुपये का मुचलका भरकर अपनी बेटी की रिहाई सुनिश्चित की थी।
अंडर ट्रायल और कानूनी आधारों की दलीलें रहीं बेअसर
राज कुशवाहा के बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई थी कि अंडर ट्रायल मामलों में आरोपितों को लंबे समय तक जेल में रखना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। आमतौर पर एक साल से अधिक समय तक जेल में रहने के आधार पर आरोपित जमानत का प्रयास करते हैं, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और मामले के तथ्यों को देखते हुए राज को राहत देना उचित नहीं समझा। राज कुशवाहा की याचिका खारिज होने के बाद अब अन्य आरोपितों की राह भी मुश्किल नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- चमत्कारी इलाज बना मौत का कारण, रायपुर में महिला को आजीवन कारावास
#रज #रघवश #हतयकड #रज #कशवह #क #नह #मल #रहत #करट #न #जमनत #यचक #क #खरज



Post Comment