यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ 44 गेंदों में 79 रन की साझेदारी कर टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यांश 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाए। इस पारी में मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान दिया। एक समय पंजाब किंग्स की आधी टीम 47 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। लेकिन सूर्यांश शेडगे के रूप में टीम को एक नया स्टार बल्लेबाज मिल गया, जिसने भरोसा दिखाया कि वह पारी को संभाल सकता है। शेडगे की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स 163 रन तक पहुंचने में सफल रही।
#पजब #कगस #क #मल #एक #और #सटर #पर #आध #टम #ह #गई #थ #ढर #फर #दखय #अपन #कमल



Post Comment