दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हुई बारिश-बूंदाबांदी ने शाम की गर्म हवाओं की तासीर बदल दी है। रात 12 बजे के आसपास शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर गर्मी पर विराम लगाने का काम किया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान जताया भी था। आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला तेज हवाओं के साथ जारी है। नोएडा में बारिश के साथ बिजली भी चमक रही है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
Visuals from Kautilya Marg pic.twitter.com/VAvEYoeWKO— ANI (@ANI) May 3, 2026
मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देर रात अचानक बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। एनसीआर में बारिश भी हुई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) से लेकर गंभीर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा, 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।
#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in weather as strong winds sweep through parts of the National Capital. Visuals from Kartavya Path.
Moderate (wind speed 50-60 kmph gusting to 70 kmph) to Severe Thunderstorm (wind speed 60-70 kmph gusting to 80 kmph) with… pic.twitter.com/zOSdvB3oNk
— ANI (@ANI) May 3, 2026
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जो बढ़कर किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गईं।
आज के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह व दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
6 मई से सूरज दिखाएगा तेवर
वहीं, 5 मई को भी बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं, हालांकि हवाओं की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रहेगी। 6 मई को तापमान बढ़कर 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है, आंशिक बादलों के बीच दोपहर में गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा, 7 और 8 मई को मौसम सामान्यतः आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और तापमान 37-39 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, 9 मई को मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Source link
#Weather #दललएनसआर #म #तज #हवओ #क #सथ #कई #जगह #बरश #यल #अलरट #जर #अगल #द #दन #गरग #रहत #क #बछर



Post Comment