×
वैभव सूर्यवंशी को मिली चुनौती, अब कौन है सिक्सर किंग बनने के करीब

वैभव सूर्यवंशी को मिली चुनौती, अब कौन है सिक्सर किंग बनने के करीब

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल के आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं, लेकिन अब उन्हें चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज वैभव के काफी करीब पहुंच गया है। हो सकता है कि एक दो मैचों में उनसे ​सिक्सर किंग का तमगा छिन जाए। यानी ​कुल मिलाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की जंग भी काफी दिलचस्प हो चली है। 

इस साल के आईपीएल में अब तक वैभव ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लगाए हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 37 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने 400 से अधिक रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन हैं। रिकल्टन ने केवल 8 ही मैच खेलकर अब तक 33 छक्के लगा दिए हैं। यानी रिकल्टन वैभव से केवल चार ही सिक्स पीछे हैं। 

अभिषेक शर्मा भी लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 32 चौके लगा दिए हैं। यही तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 से अधिक सिक्स इस साल के आईपीएल में लगाए हैं। प्रियांश आर्या ने 26 सिक्स लगाए हैं। केएल राहुल और रजत पाटीदार ने 24 सिक्स लगाने का काम किया है। 

​​केएल राहुल और विराट कोहली के नाम बराबर चौके

इस बीच अगर चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो वहां दो बल्लेबाज बराबरी पर हैं। केएल राहुल और विराट कोहली दोनों ने 9 मैच खेलकर 42 चौके लगाए हैं। राहुल ने जहां 400 से अधिक रन बना दिए हैं, वहीं विराट कोहली के नाम अभी 379 रन हैं। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 41 चौके लगाकर उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। 

आज दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाएगा मुकाबला

आज यानी 5 मई मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के दौरान ही फिर से ये लिस्ट बदल जाएगी। हो सकता है कि केएल राहुल ​विराट कोहली से चौकों के मामले में आगे निकल जाएं। कुल मिलाकर हर मैच के बाद कम से कम टॉप 5 में बदलाव हो ही जाता है। 

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर 

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ​अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 440 रन अब तक बना दिए हैं। केएल राहुल ने 433, हेनरिक क्लासेन ने 425 और वैभव सूर्यवंशी ने 404 रन बनाए हैं। यही चार ​बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 400 से अधिक रन अब तक हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

DC vs CSK: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ के लिए होगी दिल्ली और चेन्नई में जंग

बाबर आजम को मिलेगा एक और जीवनदान! PSL में दो सेंचुरी लगाकर जताई दिली ख्वाहिश

Latest Cricket News


#वभव #सरयवश #क #मल #चनत #अब #कन #ह #सकसर #कग #बनन #क #करब

Post Comment