×
सतना में रिश्वत, प्रताड़ना और भुगतान में गड़बड़ी के आरोप सही मिलने पर एमएलबी स्कूल के प्राचार्य निलंबित

सतना में रिश्वत, प्रताड़ना और भुगतान में गड़बड़ी के आरोप सही मिलने पर एमएलबी स्कूल के प्राचार्य निलंबित

प्राचार्य को रिश्वत, प्रताड़ना और भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 06:38:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 06:38:45 PM (IST)

एमएलबी स्कूल के प्राचार्य निलंबित( एआई फोटो)

HighLights

  1. कलेक्टर जांच रिपोर्ट के बाद प्राचार्य पर कार्रवाई
  2. रिश्वत और प्रताड़ना के आरोप सही पाए गए
  3. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान में अनियमितता उजागर

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय एमएलबी के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला को रिश्वत, प्रताड़ना और भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई कलेक्टर सतना की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसका आदेश गुरुवार को जारी हुआ।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार प्राचार्य शुक्ला के खिलाफ लंबे समय से विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। कलेक्टर को सौंपे गए प्रतिवेदन में बताया गया कि सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक विजय शंकर पांडेय और श्रीमती करूणा मिश्रा के स्वत्वों का भुगतान जानबूझकर लंबित रखा गया।

जांच में सही पाए गए आरोप

जांच के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें प्रताड़ना और राशि मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संस्कृत सोहावल विद्यालय में पदस्थापना के दौरान विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला ने अतिथि शिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी से फोन-पे के माध्यम से 5 हजार रुपये अपने खाते में लिए थे। बाद में कथित रूप से गलत परीक्षा परिणाम बताकर संबंधित अतिथि शिक्षक को कार्य से हटा दिया गया।

जांच टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए और जांच में सहयोग न करना भी गंभीर माना गया।

यह भी पढ़ें- हमीदिया में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट पर ब्रेक, थैलेसीमिया का इलाज शुरू न होने से मरीजों में निराशा

#सतन #म #रशवत #परतडन #और #भगतन #म #गडबड #क #आरप #सह #मलन #पर #एमएलब #सकल #क #परचरय #नलबत

Post Comment