×
बरगी क्रूज हादसे का कड़वा सच, VIP को मुफ्त सैर कराने के चक्कर में डूबी सुरक्षा, 29 टिकटों पर सवार थे 43 यात्री

बरगी क्रूज हादसे का कड़वा सच, VIP को मुफ्त सैर कराने के चक्कर में डूबी सुरक्षा, 29 टिकटों पर सवार थे 43 यात्री

बरगी जलाशय में संचालित क्रूज सेवा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों की माने तो क्रूज में नेताओं, अधिकारियों और अन्य वीआइपी को बिना टिक …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 12:32:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 12:32:16 AM (IST)

बरगी क्रूज में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी।

HighLights

  1. मैनेजर से लेकर पर्यटन विभाग के RM तक नपे
  2. बरगी क्रूज में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी
  3. वीकेंड पर 30% तक बढ़ जाती थी मुफ्तखोरों की भीड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी जलाशय में संचालित क्रूज सेवा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों की माने तो क्रूज में नेताओं, अधिकारियों और अन्य वीआइपी को बिना टिकट यानी मुफ्त यात्रा कराई जाती थी। इसके लिए रिसोर्ट के मैनेजर और क्रूज संचालक पर लगातार दबाव बना रहता था, जिसके चलते नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती रही। इस वीआइपी संस्कृति का सीधा असर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पड़ा। कई बार क्रूज में तय क्षमता से अधिक लोगों को सवार किया गया।

इतना ही नहीं यात्रियों की गिनती और सुरक्षा मानकों का पालन केवल औपचारिकता बनकर रह गया था। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। यही वजह है कि प्रारंभिक कार्रवाई में रिसोर्ट के मैनेजर, टिकट बुकिंग कर्मचारी से लेकर पर्यटन विभाग के आरएम के ऊपर गाज गिरी।

29 टिकट, 43 पर्यटक कैसे?

घटना के वक्त बचाव दल में जुटे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, दोनों दल के जवानों को क्रूज में सवार यात्रियों की संख्या की सही जानकारी नहीं मिली, जिससे यह पता लगाने में घंटों लग गए कि हादसे में कितने पर्यटक डूबे है। टिकट काउंटर से लेकर मैनेजर तक सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे।

पहले उन्होंने 28 से 29 टिकट कटने की जानकारी दी और बताया कि इतने ही यात्री उस पर सवाल हैं, लेकिन लंबी मशक्कत के बाद जब क्रूज के पास लगे कैमरे की छानबीन की गई तो पता चला कि क्रूज में 29 नहीं बल्कि 43 लोग सवार थे, जिसमें से दो से तीन क्रू मेम्बर थे। इधर नियमानुसार बच्चों की टिकट न लगने की वजह से भी इनकी संख्या का पता लगाने में समय लगा।

यह भी पढ़ें- बंगाल से नकली नोट लाकर एमपी में बेच रहा था डॉक्टर, भोपाल नकली नोट कांड में NIA और IB भी जांच में जुटीं

प्रशासनिक अधिकारी लेते हैं क्रूज का मजा

रिसोर्ट से जुड़े एक सूत्रों ने बताया कि क्रूज में मुफ्त का सफर करने वालों की लंबी लिस्ट है। इसमें जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि प्रशासन, पुलिस के अधिकारी और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इनकी टिकट माफ करने के लिए प्रशासनिक दबाव रहता था। कई बार कर्मचारियों द्वारा वीआइपी के टिकट काटने के दबाव की वजह से विवाद भी हो चुका है। जबकि इस वजह से क्रूज की आय भी प्रभावित होती है। आम दिनों में जहां 10 से 20 प्रतिशत लोग मुफ्त में यात्रा करते हैं तो वीकेंड में इनकी संख्या 25 से 30 प्रतिशत तक हो जाती थी।

#बरग #करज #हदस #क #कड़व #सच #VIP #क #मफत #सर #करन #क #चककर #म #डब #सरकष #टकट #पर #सवर #थ #यतर

Previous post

South Africa’s highest court revives impeachment proceedings against the president Cyril Ramaphosa

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMizwFBVV95cUxPUS1IQTdDVzNGZmRfRGdZM3RXRHJ3d2ctdmVRYUljdU40T3dNLWZNWUZETWplNnZ4RkcwSmNwTXJkYU0xbl91OER3N2FVWnV2X3BkOXpsbjJ5bXpKNTBqVGE4QlZvNGFKSllBRzVMVE90eDhUZnJyb3llTWlwM1NpSkNWUTNOM3BBLTgwNTZ6cHZRVDA1djVfc2M5Tkc5TzlxQkNSeGhLRGNNMXgxdjQ0Xy04RlBZWDl2Sk9LVTk3eWtqbFRUNVY1dWlHaWtkSDjSAdQBQVVfeXFMTnlfUTB6RHYzLW9IRUFKZ1VOcy04OVowT0psM1lpdF8tY3F5QVNKWF8yWWdoQWh0THEyRnZkZUxUM1lSbEhNaERQV3R5bkFlbmZteWR5YmM5RWtZRFRlQ2xFTVZ2VUFDVFRRZUNWYjZ3SDVUZ0UxS2p1SHZzR1o2MnhnRk9HUHp1NDF5cTk1cmFMa3ZSc2JWb3F3SzRxUC1qVS1XTlZENzRVMEtrTmdFTjVEWEx4bWxTOWRuWjZNdHZfTDk4TDZ1cVlxUkE1c0lXc2psOVQ?oc=5" target="_blank">बॉलीवुड डेब्यू ने साई पल्लवी की 11 साल की मेहनत पर पानी फेर दिया, शानदार रिकॉर्ड पर लगा दाग</a>  <font color="#6f6f6f">TV9 Bharatvarsh</font>

Post Comment