करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने चौकीदार के साथ मारपीट की। कनपटी पर बंदूक रख विष्णु उस्ताद हत्याकांड दोहरा …और पढ़ें
HighLights
- चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपी गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने धमकाया है
- करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की
- लाल रंग की कार से गुंडों की फौज लेकर पहुंचा और बंदूक अड़ा दी
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपित गुंडे विष्णु दुबे उर्फ बमबम ने धमकाया है। करोड़ों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे गुंडे ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की। कनपटी पर बंदूक रख कर विष्णु उस्ताद हत्याकांड दोहराने की धमकी दी है।
मोथला निवासी युवराज संजय डाबी ने आइजी अनुराग को शिकायत की है। युवराज धन्नड़ स्थित गौरव मुंगड़ की जमीन पर चौकीदारी करता है। गौरव ने अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन (पटेल) व शीला पटेल से जमीन का सौदा किया था। युवराज को देखभाल के लिए रखा गया था।
आरोप है कि शुक्रवार को बमबम लाल रंग की कार से गुंडों की फौज लेकर पहुंचा और बंदूक अड़ा दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की।उससे कहा कि जमीन की चौकादीरा छोड़ देना वरना गोली मार दूंगा। मैंने विष्णु उस्ताद की हत्या की है। मोबाइल नंबर में आखिरी में 302 (हत्या की धारा) आते हैं। पुलिस वालों से मेरे बारे में पूछ लेना। कोर्ट,कचहरी और थानों से फर्क नहीं पड़ता है। बमबम के विरुद्ध कईं थानों में अपराध पंजीबद्ध है। जमीनों पर कब्जे और विवादित प्रापर्टी खरीदने का काम करता है।
युवक के हत्यारों को आजीवन कारावास
इंदौर। युवक के चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या करने वाले दो हत्यारों को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी चालाकी कोर्ट के सामने काम नहीं आई।
वारदात 28 जनवरी से 29 जनवरी 2019 के बीच हुई थी। मृतक का नाम तुषार वर्मा है। वह फोटोग्राफी का काम करता था। एजीपी योगेश जायसवाल ने बताया कि हत्यारों के नाम राहुल पिता दिनेश कोठे निवासी नगीन नगर और गोलू उर्फ शिवम पिता दिनेश गौहर निवासी गणगौर घाट इंदौर है।
दोनों हत्यारे पहले तो फोटोग्राफी के नाम पर तुषार को सुपर कारिडोर ले गए वहां पत्थरों से उसका चेहरा कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने बाद में उसके कैमरे और अन्य सामान को अलग-अलग जगह छुपा दिया। एजीपी जायसवाल ने बताया कि कोर्ट ने हत्यारों को आजीवन कारावास सुनाने के साथ उन पर अर्थदंड भी लगाया है।
नरसिंहपुर में वायरल वीडियो ने खोली गुंडागर्दी की पोल, दिखी क्रूरता, शराब कारोबारी की गर्दन दबाकर कार में ले गए गुंडे
Source link
#इदर #म #बदक #अडकर #गड #बल #वषण #उसतद #हतयकड #दहर #दग #चकदर #स #मरपट #भ #क



Post Comment