×
MI vs RCB: रायपुर का मौसम बन सकता है विलेन, बेंगलुरु और मुंबई के बीच में मुकाबले में ऐसा रहेगा वेदर

MI vs RCB: रायपुर का मौसम बन सकता है विलेन, बेंगलुरु और मुंबई के बीच में मुकाबले में ऐसा रहेगा वेदर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मुकाबला जिसको लेकर सभी फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई हैं वह रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी से ज्यादा मुंबई इंडियंस के लिए ये मुकाबला काफी अहम है क्योंकि उनके लिए एक हार या मुकाबला रद्द होने पर टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी। इसी के चलते रायपुर के मौसम को लेकर भी सभी की नजरें हैं जिसमें पिछले दो दिनों से यहां बारिश होती देखने को मिली है।

मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबले में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर जिसे आरसीबी ने बेंगलुरु के अलावा इस आईपीएल सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है वहां पर उसे दो मुकाबले खेलने हैं। इसमें उसका पहला मैच मुंबई इंडियंस से 10 मई यानी आज होगा। दोनों ही टीमों का स्क्वाड कुछ दिन पहले ही रायपुर पहुंच गया था जिसके बाद वह स्टेडियम में प्रैक्टिस भी कर रहे थे, लेकिन पिछले 2 दिनों से बारिश के खलल की वजह से प्रैक्टिस सेशन में भी इसका असर देखने को मिला जिसे रद्द भी करना पड़ा। अब सभी की नजरें आज यानी 10 मई को मुकाबले के दिन के मौसम को लेकर टिकी हुई हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में 10 मई को शाम 4 बजे से लेकर 11 बजे तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। वहीं इस दौरान तापमान को लेकर बात की जाए तो वह अधिकतम 39 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों का जमावड़ा जरूर देखने को मिल सकता है।

रायपुर की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मिलेगी मदद

आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले रायपुर के स्टेडियम में मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों के लिए काफी बेहतर रहेगी। यहां पर अब तक खेले गए 2 टी20 मुकाबलों में एकबार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो एक मैच टारगेट का पीछा करने वाली टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 190 रनों के करीब का देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के लिए आशीष नेहरा ने इशारे से चली चाल, सिराज को बाउंड्री लाइन से मिला था गुरुमंत्र, देखें VIDEO

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

Latest Cricket News


#RCB #रयपर #क #मसम #बन #सकत #ह #वलन #बगलर #और #मबई #क #बच #म #मकबल #म #ऐस #रहग #वदर

Post Comment