06:03 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके को पहला झटका
सीएसके को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है। सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दिग्वेश राठी ने उन्हें बोल्ड कर अपना शिकार बनाया। सैमसन 14 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।
06:00 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके की अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने अच्छी शुरुआत की है। संजू सैमसन और गायकवाड़ के बीच साझेदारी आगे बढ़ रही है।
05:45 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।
05:31 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त
जोस इंग्लिस और शाहबाज अहमद की शानदार पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। लखनऊ के लिए इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन बनाए।
05:02 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 150 के पार
सीएसके के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। लखनऊ के लिए शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
04:41 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: मार्करम रन आउट
लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 130 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार थ्रो कर एडेन मार्करम को रन आउट किया जो सात गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।
04:29 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका
ऋषभ पंत 12 गेंदों में 15 रन बनाकर जैमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
04:25 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: इंग्लिस शतक से चूके
जैमी ओवरटन ने इंग्लिस को आउट कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया है। जोश इंग्लिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं।
04:11 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका
नूर अहमद ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया है। पूरन तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं।
03:58 PM, 10-May-2026
CSK vs LSG Live Score: सीएसके को पहली सफलता
अंशुल कंबोज ने मिचेल मार्श को आउट कर सीएसके को पहली सफलता दिलाई है। मार्श और इंग्लिस के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन कंबोज ने इसे तोड़ा। मार्श 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।
Source link
#CSK #LSG #Live #Score #सएसक #क #लग #पहल #झटक #सज #समसन #बलड #हए #दगवश #क #मल #सफलत



Post Comment