Ballia News: बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) हत्याकांड से जुड़ने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में बंगाल पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अयोध्या से उस समय पकड़ा गया, जब वह लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था।
सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस कई दिनों से राज सिंह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। रविवार देर रात पुलिस टीम ने उसे अयोध्या में दबोच लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बता दें कि खुद को समाजसेवी कहने वाला राज सिंह जिले के वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है।
Source link
#शभद #अधकर #पए #हतयकड #बगल #पलस #न #बलय #क #रज #सह #क #कय #अरसट #चनव #लड #चक #ह #आरप


Post Comment