08:42 AM, 12-May-2026
दिल्ली और गोवा के सीएम भी पहुंचे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी मां कामाख्या के दर्शन किए। दोनों मुख्यमंत्री असम की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं।
08:41 AM, 12-May-2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। वह गुवाहाटी में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।
08:34 AM, 12-May-2026
चंद्रबाबू नायडू गुवाहाटी पहुंचे, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ
असम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का गुवाहाटी हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह आज असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
08:32 AM, 12-May-2026
भाजपा अध्यक्ष ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने परिवार के साथ मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वह गुवाहाटी में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं।
VIDEO | Guwahati, Assam: BJP National President Nitin Nabin along with his family, reaches Maa Kamakhya Temple to offer prayers.
He is in Guwahati to attend the swearing-in ceremony of the newly elected government and CM-designate Himanta Biswa Sarma.
(Full video available on… pic.twitter.com/eM3c4sGSMG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
07:39 AM, 12-May-2026
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, ‘हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं। पश्चिम बंगाल के बाद अब असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।’
#WATCH गुवाहाटी, असम: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कल होने वाले असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं। पश्चिम बंगाल के बाद अब कल असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं…” (11.05) pic.twitter.com/PJC7jyYwlC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
05:01 AM, 12-May-2026
जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ-चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम में भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी जीत को प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे और जन-कल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे चौहान ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बहुमत यह दर्शाता है कि जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष अब केवल एक सांप्रदायिक दल बनकर रह गया है, जबकि असम अब एक सुरक्षित और विकसित भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है।
04:31 AM, 12-May-2026
11 बजकर 40 मिनट पर आयोजित किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा, जहां भाजपा ने पहली बार अपने दम पर 82 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है, जबकि गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
04:16 AM, 12-May-2026
हिमंत के साथ चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में कल उनके साथ चार वरिष्ठ नेता रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और श्रीमती अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही, अनुभवी विधायक रंजीत दास को असम विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नामित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह नई टीम पूर्ण समर्पण के साथ एक सशक्त, विकसित और समृद्ध असम के निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करेगी।
Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji –
Shri Rameswar Teli
Shri Atul Bora
Shri Charan Boro
Smt. Ajanta Neog
I am also happy to share…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026
04:10 AM, 12-May-2026
शपथ ग्रहण के लिए क्या-क्या तैयारियां?
- खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड में विशाल मंच तैयार
- सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम
- वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
- हजारों लोगों की क्षमता वाला पंडाल
- मीडिया कवरेज के लिए अलग जोन
- ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
- एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था
04:01 AM, 12-May-2026
Assam CM Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, नितिन नवीन और चंद्रबाबू नायडू गुवाहाटी पहुंचे; PM होंगे शामिल
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर राजनीतिक बढ़त कायम रखी। एनडीए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी लोकप्रियता और कुशल रणनीतियों ने गठबंधन को इस ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाया है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन कई क्षेत्रों में प्रभावी चुनौती देने में पीछे रहे, जिसका फायदा भाजपा को मिला।
Source link
#Assam #Oath #LIVE #शपथ #गरहण #समरह #क #तयर #नतन #नवन #और #चदरबब #नयड #गवहट #पहच #हग #शमल



Post Comment