पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जो मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। …और पढ़ें
HighLights
- तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर नजर आने लगा है
- प्रदेशभर में गर्मी के तीखे तेवरों के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं
- मई के दूसरे सप्ताह में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर नजर आने लगा है। मई के दूसरे सप्ताह में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में गर्मी के तीखे तेवरों के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जो मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके कारण मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसका प्रभाव मध्य भारत के मौसम पर भी पड़ रहा है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
प्रदेश के कई शहरों में तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चौबीस घंटों की तुलना में 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दोपहर 12 बजे बाद से गर्म हवाएं चली। हालात ऐसे रहे कि शाम 7 बजे तक गर्म हवा का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
इतना रहा तापमान
उत्तरी-उत्तरी पश्चिम दिशा से हवा चली। दिनभर तेज धूप रही और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। बीते चौबीस घंटों में रात का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा गया। अधिकतम तापमान 43.2 सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ने की आशंका है।
Source link
#इदर #म #डगर #सलसयस #पहच #तपमन #तज #धप #और #गरम #हव #क #थपड #कर #रह #बहल



Post Comment