- Hindi News
- Sports
- UEFA Champions League 2026 Qualifiers Update; Real Betis | Football News
मैड्रिड5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्पेनिश क्लब रियल बेटिस ने 20 साल बाद फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता UEFA चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया है। मंगलवार को स्पेनिश लीग ला लीगा में बेटिस ने एल्चे को 2-1 से हराकर 5वां स्थान और चैंपियंस लीग का अंतिम स्पॉट पक्का कर लिया। एल्चे रेलीगेशन के करीब है।
रियल बेटिस ने आखिरी बार 2005-06 सीजन में चैंपियंस लीग खेली थी। मैनुअल पेलेग्रिनी की टीम ने जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद सेल्टा विगो पर 7 अंकों की बढ़त बना ली है। लीग में अब केवल दो दौर के मैच बाकी हैं। बेटिस के प्रशंसकों के लिए यह इमोशनल पल है, क्योंकि 2 दशक बाद उनकी टीम यूरोप के सबसे बड़े मंच पर खेलेगी।
बेटिस ने इस पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी

फोटो में सेलिब्रेशन देखिए…
जीत सेलिब्रेट करते रियल बेटिस के खिलाड़ी।
पेत्रोत को रेड कार्ड, एल्चे को 10 प्लेयर्स से खेलना पड़ा
बेटिस के लिए कुचो हर्नांडेज ने 9वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई थी। हाफ-टाइम से पहले एल्चे के हेक्टर फोर्ट ने स्कोर बराबर कर दिया। 49वें मिनट में एल्चे के लियो पेत्रोत को रेड कार्ड मिला। इसके बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही एल्चे के खिलाफ पाब्लो फोर्नाल्स ने 68वें मिनट में विनिंग गोल दागकर बेटिस की जीत और चैंपियंस लीग का टिकट तय कर दिया।
पाब्लो फोर्नाल्स ने 68वें मिनट में विनिंग गोल दागा।
एटलेटिको मैड्रिड की भी जीत एक अन्य मुकाबले में चौथे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड ने ओसासुना को 2-1 से हराया। एटलेटिको के लिए एडेमोला लुकमैन और अलेक्जेंडर सोरलॉथ ने गोल किए। 79वें मिनट में मार्कोस लोरेंटे को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को अंत में 10 खिलाड़ियों के साथ संघर्ष करना पड़ा।
मैच के दौरान ओसासुना के एलेजांद्रो कैटेना और एटलेटिको मैड्रिड के रॉबिन ले नॉर्मांद टकरा गए।
ला लीगा की ताजा स्थिति
- रियल बेटिस: 5वें स्थान पर रहकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई किया।
- सेल्टा विगो: लेवांते से 3-2 की हार के बाद छठे स्थान पर खिसकी।
- लेवांते: विगो पर जीत के साथ ही अंक तालिका में 16वें स्थान पर पहुँच गई है।
- एल्चे : हार के बाद टीम रेलीगेशन जोन (Relegation Zone) के करीब है।
बार्सिलोना ने मैड्रिड को हराकर जीता टाइटल
ला लिगा के मौजूदा सीजन का खिताब बार्सिलोना ने जीता। उसने पॉइंट टेबल में 14 अंकों के भारी अंतर के साथ ला लिगा का खिताब अपने नाम किया। बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया। 97 साल बाद ‘एल क्लासिको’ से लीग का विजेता तय हुआ।

यह तस्वीर 10 मई 2026 को स्पेन के बार्सिलोना में ली गई। बार्सिलोना के रोनाल्ड अराउजो ट्रॉफी उठाते हुए। बार्सिलोना ने तीन मैच बाकी रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया।
—————————————————–

#रयल #बटस #सल #बद #चपयस #लग #क #लए #कवलफईसपनश #लग #ल #लग #म #एलच #क #स #हरय #पतरत #क #रड #करड



Post Comment