नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। गुना में गोतस्करी के आरोपियों की जमानत कराने वाले एक अधिवक्ता को सोशल मीडिया पर धमकी और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। खुद को “गोरक्षक” बताने वाले युवक पर वकील और अधिवक्ता समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
कैंट थाना पुलिस ने अधिवक्ता आकाश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आकाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में गोवंश हत्या के आरोपी इरशाद कुरैशी और उसके साथियों की जिला न्यायालय से जमानत कराई थी।
इसके बाद मोनू ओझा नामक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर वकील और अधिवक्ता समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। पोस्ट में वकील को “उठाईगिरा” बताते हुए गोतस्करों की जमानत कराने पर सवाल उठाए गए।
फोन पर दी धमकी
आकाश शर्मा के मुताबिक जब उन्होंने पोस्ट करने वाले युवक को फोन लगाया तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने कहा – “ऐसे वकील बहुत देखे हैं, कहीं मिल गया तो वकालत करना भुला दूंगा।”
शिकायत में यह भी कहा गया कि युवक ने खुद को “मोनू दादा गोरक्षक” बताते हुए भोपाल तक पकड़ होने और पुलिस से कुछ न बिगड़ने की बात कही।
यह भी पढ़ें- देवास में गोवंश के शव मिलने के बाद भड़के गोरक्षक, तीन बार जाम हुआ एबी रोड; निगम घेराव कर किया प्रदर्शन
पुलिस कर रही जांच
कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इंटरनेट मीडिया पोस्ट और धमकी के पहलुओं की जांच की जा रही है।
#वकलत #करन #भल #दग.. #कहकर #द #धमक #गन #म #गतसकर #क #जमनत #करन #वकल #क #पड #भर



Post Comment