×
शाजापुर में 1 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए:  एसपी बोले-नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई – shajapur (MP) News

शाजापुर में 1 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए: एसपी बोले-नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई – shajapur (MP) News


प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री अभियान” के तहत शाजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 1 किलो अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में एक विशेष “ड्रग फ्री टीम” का गठन किया गया है। इस टीम ने ही इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई 13 मई को थाना सुनेरा क्षेत्र में एबी रोड ब्रिज के पास की गई। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने आरोपी मोहन पिता अम्बाराम धोबी (उम्र 50, निवासी धोबी चौराहा शाजापुर) को 440 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सुनेरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास आरोपी कैलाश पिता हरलाल कुशवाह (उम्र 55, निवासी काछीवाड़ा शाजापुर) को 550 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि जिले में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जहां भी सूचना मिलेगी, वहां पुलिस टीम दबिश देकर सख्त कार्रवाई करेगी।

#शजपर #म #कल #गज #क #सथ #द #आरप #पकडए #एसप #बलनश #क #करबर #करन #वल #पर #लगतर #जर #रहग #कररवई #shajapur #News

Post Comment