×
सीजेआई, केंद्रीय कानून मंत्री और सीएम आज आएंगे जबलपुर:  डिजिटल न्याय व्यवस्था पर होगा मंथन; हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सहित कई जज रहेंगे मौजूद – Jabalpur News

सीजेआई, केंद्रीय कानून मंत्री और सीएम आज आएंगे जबलपुर: डिजिटल न्याय व्यवस्था पर होगा मंथन; हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सहित कई जज रहेंगे मौजूद – Jabalpur News


जबलपुर में शनिवार का दिन न्यायपालिका के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। न्यायपालिका में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटीग्रेशन को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के 9 जज जबलपुर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में भारत के प्रधान न्यायाधीश, केंद्रीय कानून मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ओर से शनिवार को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। ‘फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन: एम्पॉवरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन’ विषय पर आधारित यह सेमिनार नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत होंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के 9 जज होंगे शामिल मप्र हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह के मुताबिक, सेमिनार में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस पीबी वराले, जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह, जस्टिस आर. महादेवन, जस्टिस मनमोहन और जस्टिस आलोक अराधे भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जस्टिस संजीव सचदेवा सहित हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डिजिटल न्याय प्रणाली पर होगी चर्चा सेमिनार में ई-कोर्ट सिस्टम, डेटा इंटीग्रेशन, यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीक आधारित न्याय व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह आयोजन देश की भविष्य की डिजिटल न्याय प्रणाली की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

#सजआई #कदरय #कनन #मतर #और #सएम #आज #आएग #जबलपर #डजटल #नयय #वयवसथ #पर #हग #मथन #हईकरट #चफ #जसटस #सहत #कई #जज #रहग #मजद #Jabalpur #News

Post Comment