×
Lucknow News: अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, वकीलों ने किया हंगामा; पुलिस ने फटकारी लाठियां, तब भागे

Lucknow News: अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, वकीलों ने किया हंगामा; पुलिस ने फटकारी लाठियां, तब भागे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Sun, 17 May 2026 10:36 AM IST

लखनऊ में अवैध चैंबरों पर सुबह-सुबह बुलडोजर चला। इस दौरान वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बहस भी हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, तब वह भागे। आगे पढ़ें पूरी खबर…


अवैध चैंबर तोड़ते समय हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं।

बताते चलें कि हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए वक्त भी दिया था। इसकी मियाद पूरी होने के बावजूद इन चैंबरों को नहीं हटाया गया। इस पर बुलडोजर चलाया गया। वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर पीएसी बल भी तैनात की गई है। 

Source link
#Lucknow #News #अवध #चबर #पर #चल #बलडजर #वकल #न #कय #हगम #पलस #न #फटकर #लठय #तब #भग

Post Comment