10:48 AM, 18-May-2026
कई नेताओं ने ली शपथ
पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, सी पी जॉन और अनूप जैकब ने भी शपथ ली।
10:31 AM, 18-May-2026
रमेश चेन्निथला और पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी ली मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी भूमिका संभाली। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के वरिष्ठ नेता पीके कुन्हालिकुट्टी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बने हैं।
#WATCH | Thiruvananthapuram: Senior Congress leader Ramesh Chennithala takes oath as cabinet minister in the Keralam government led by Chief Minister VD Satheesan
(Source: PRD) pic.twitter.com/gIRqkqvWox
— ANI (@ANI) May 18, 2026
10:19 AM, 18-May-2026
वीडी सतीसन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
केरल में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है, जहां वीडी सतीसन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। शपथ के बाद सतीसन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।
#WATCH | Congress leader VD Satheesan takes oath as Chief Minister of Keralam at the Central Stadium in Thiruvananthapuram
(Source: PRD) pic.twitter.com/MKCPgnpO3F
— ANI (@ANI) May 18, 2026
#WATCH | Thiruvananthapuram: VD Satheesan and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi share a hug after Satheesan took oath as Chief Minister of Keralam
(Source: PRD) pic.twitter.com/IJPSyjepjo
— ANI (@ANI) May 18, 2026
10:18 AM, 18-May-2026
शपथ से पहले वंदेमातरम और राष्ट्रगान
VIDEO | Kerala: Governor Rajendra Vishwanath Arlekar arrives at the venue to administer oath of allegiance to the newly elected UDF-lead government.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/k27WyukEQZ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
10:05 AM, 18-May-2026
वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला भी पहुंचे
केरल के नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीसन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला भी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम पहुंचे, जहां जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Chief Minister-designate VD Satheesan and Senior Congress leader Ramesh Chennithala at the Central Stadium, where the swearing-in ceremony of the Keralam government will take place shortly. pic.twitter.com/fMQ8yWlgfA
— ANI (@ANI) May 18, 2026
10:04 AM, 18-May-2026
केरल: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राजीव चंद्रशेखर
केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम भी इस समारोह में शामिल हुए।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: State BJP President Rajeev Chandrashekhar, CPI leader Binoy Viswam, at the swearing-in ceremony of the Keralam government led by Chief Minister-designate VD Satheesan pic.twitter.com/sb2ul76fPO
— ANI (@ANI) May 18, 2026
09:49 AM, 18-May-2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।
#WATCH | Keralam: Congress National President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrive in Thiruvananthapuram to attend the swearing-in ceremony of Keralam government led by Chief Minister-designate VD Satheesan pic.twitter.com/B1N8E8pamk
— ANI (@ANI) May 18, 2026
इसके अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं।
09:39 AM, 18-May-2026
केरल: शपथ से पहले नए मंत्रियों ने जताई उम्मीदें
तिरुवनंतपुरम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वीई अब्दुल गफूर आज वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है और वे पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें जो भी विभाग मिलेगा, वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले केरल के मंत्री पद के नामित पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि जनादेश को देखते हुए यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदों का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने कार्यों के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
वहीं, नामित मंत्री एन शम्सुद्दीन ने कहा कि वे आज एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं छात्र और युवा संगठनों से शुरुआत करते हुए पिछले 15 वर्षों से विधानसभा सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें मंत्री पद के लिए नामित किया है और वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
09:30 AM, 18-May-2026
कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
केरल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के भी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने 16 मई को वीडी सतीसन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
09:16 AM, 18-May-2026
शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे कई बड़े नेता
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि केरल में आज उनकी जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला आज वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए यह एक शुभ दिन है, क्योंकि 10 वर्षों बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच गारंटियों को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होगी, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं और सुशासन मिल सके।
Source link
#Kerala #Oath #LIVE #वड #सतशन #बन #करल #क #नए #मखयमतर #सल #बद #पर #कबनट #न #एकसथ #ल #शपथ



Post Comment