चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। रिठोरा घाट पर बड़ी मात्रा में अवैध रेत डंप होने की सूचना पर सोमवार को दो जेसीबी मशीनों और करीब 60 सदस्यीय वन विभाग, पुलिस व एसएएफ बल के साथ टीम मौके पर पहुंची। यहां अवैध रूप से डंप की गई रेत को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। एक करोड़ रुपए की रेत नष्ट
सराय छोला थाना क्षेत्र के चंबल नदी स्थित रिठोरा घाट पर अब तक टास्क फोर्स की कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी का फायदा उठाकर रेत माफिया ने बड़ी मात्रा में रेत डंप कर रखी थी। सूचना मिलने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टास्क फोर्स मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से डंप रेत को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 6 घन मीटर अवैध डंप रेत नष्ट की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मंगलवार को भी जारी रहेगी कार्रवाई
चंबल देवरी अभ्यारण अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि रिठोरा घाट और आसपास के चंबल किनारे बसे गांव टिगरी रिठोरा, पटेल पुरा और भर का पुरा सहित अन्य स्थानों पर डंप रेत को नष्ट किया गया है। अभी भी कुछ जगहों पर रेत डंप मिली है, इसलिए कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी।
#मरन #म #करड #क #अवध #डप #रत #नषट #टसक #फरस #न #चमबल #क #रठर #घट #पर #चलई #जसब #मगलवर #क #जर #रहग #कररवई #Morena #News



Post Comment