इंदौर में 20 और 21 मई को ब्रिक्स देशों के युवाओं और उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में भारत सहित ब्रिक्स समूह के सदस्य और सहयोगी देशों के प्र …और पढ़ें
HighLights
- 20 और 21 मई को होगी ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक
- बैठक की शुरुआत 20 मई को प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगी
- भारत सहित ब्रिक्स समूह के सदस्य और सहयोगी देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में 20 और 21 मई को ब्रिक्स देशों के युवाओं और उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। मैरियट होटल में होने वाली ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक में भारत सहित ब्रिक्स समूह के सदस्य और सहयोगी देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप, तकनीक आधारित उद्यम, सामाजिक नवाचार और हरित व्यवसाय माडल पर चर्चा करना है।केंद्रीय मंत्री डा मनसुख मंडाविया वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे।
इंदौर में होने वाली ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक की शुरुआत 20 मई को प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगी। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 10 बजे करेंगी। इसके बाद युवा मामलों के विभाग की सचिव डा पल्लवी जैन गोविल स्वागत संबोधन देंगी। मध्यप्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यह आयोजन लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण थीम पर केंद्रित रहेगा।इसका उद्देश्य युवा-नेतृत्व वाले उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और सदस्य देशों के बीच नवाचार, सहयोग व सतत विकास को बढ़ावा देना है।20 मई को सुबह 10 से कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम 6.30 बजे तक चलेगा।इसके बाद रात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।21 मई को सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और एक बजे संपन्न होगा।इसके बाद सदस्य देशों को क्रिस्टल आइटी पार्क और पिथमपुर ओद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा।
युवा उद्यमी साझा करेंगे अनुभव
बैठक में डिजिटल नवाचार, समावेशिता और सततता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके तहत संरचित संवाद, इंटरैक्टिव सत्र और सहयोगात्मक आदान-प्रदान के जरिए सदस्य देशों के युवा उद्यमियों को अनुभव साझा करने, साझेदारी की संभावनाएं तलाशने और आपसी सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह पहल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान युवा सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
20 को शुभारंभ कार्यक्रम
- पहले दिन सबसे अहम चर्चा स्थानीय, नवाचार से वैश्विक प्रभाव विषय पर होगी। इसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई सहित सदस्य देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में युवाओं के स्टार्टअप इकोसिस्टम और नवाचार के अनुभव साझा करेंगे।
- इसके बाद पैनल चर्चा के दो बड़े आयोजन होंगे।पहले सत्र में डिजिटल नवाचार और टेक्नोलाजी आधारित उद्यमिता पर चर्चा होगी।इसमें यह मंथन किया जाएगा कि ब्रिक्स देशों के युवा उद्यमी किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), फिनटेक, एग्रीटेक और डीप टेक का उपयोग कर बड़े और समावेशी व्यवसाय विकसित कर सकते हैं।उद्योग और स्टार्टअप जगत से जुड़े विशेषज्ञ इसमें हिस्सा लेंगे।
- दूसरे सत्र में सामाजिक समावेशी उद्यमिता पर चर्चा होगी।इसमें ग्रामीण विकास, असमानता कम करने और पिछडे़ समुदायों के लिए काम करने वाले उद्यमों पर विचार-विमर्श होगा। वहीं तीसरे सत्र में हरित उद्यमिता और जलवायु अनुकूल व्यावसायिक माडल पर मंथन किया जाएगा। इसमें स्वच्छ ऊर्जा, सर्कुलर इकोनामी और पर्यावरण अनुकूल कारोबार के अवसरों पर चर्चा होगी।
21 मई को समापन सत्र
- दूसरे दिन नेतृत्व विकास और उद्यमिता क्षमता बढ़ाने पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।समापन सत्र में सभी देशों के प्रतिनिधि, अपने अनुभव साझा करेंगे।बैठक के अंत में प्रतिनिधियों को इंदौर के क्रिस्टल आईटी पार्क और पीथमपुर स्थित औद्योगकि इकाइयों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
Source link
#इदर #म #बरकस #दश #क #परतनध #और #यव #उदयम #करग #सटरटअप #एआई #गरन #बजनस #पर #मथन



Post Comment