×
रतलाम के सैलाना में ग्राइंडर से ताला काट ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

रतलाम के सैलाना में ग्राइंडर से ताला काट ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

रिपोर्ट के अनुसार बदमाश दुकान से करीब साढ़े चार किलो चांदी एवं 15 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, झुमकी, अंगूठी, …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 05:54:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 05:56:30 PM (IST)

शटर तोड़कर लाखों की चोरी।

HighLights

  1. आटे की कट्टी में ले गए थे आभूषण।
  2. दो आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद।
  3. ग्राइंडर मशीन से शटर का ताला काटा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। सैलाना में बुधवार-गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बदमाश ग्राइंडर मशीन से शटर का ताला काटकर दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात नगर के बीचोबीच आदिनाथ बड़ा जैन मंदिर के समीप स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई। दुकान संचालक प्रेम पुत्र अनिल चंडालिया निवासी सैलाना ने बताया कि रात करीब 3.16 बजे दो अज्ञात बदमाश दुकान पर पहुंचे।

बदमाशों ने ग्राइंडर मशीन से शटर का ताला काटा और अंदर घुस गए। सुबह मंदिर के पुजारी गोपाल बैरागी ने फोन कर दुकान का शटर आधा खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह दुकान पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार बदमाश दुकान से करीब साढ़े चार किलो चांदी एवं 15 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी की पायल, झुमकी, अंगूठी, कंदौरा, बीछूड़िया, चेन, हाथ की पोंची सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। वहीं सोने के करीब 15 ग्राम वजनी आभूषण भी चोरी हुए हैं।

बदमाश सभी आभूषण जावरा गोल्ड लिखी आटे की कट्टी में भरकर ले गए। दुकानदार के अनुसार चोरी हुई चांदी की कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये तथा सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

एक बदमाश दुकान में घुसा, दूसरे ने की पहरेदारी

  • सीसीटीवी देखने पर सामने आया कि एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाहर पहरेदारी करता रहा। वारदात के बाद बदमाश शटर का कटा ताला जैन मंदिर वाली गली में फेंककर फरार हो गए।
  • फुटेज में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
  • हालांकि नगर के कई सीसीटीवी कैमरे बंद होने से जांच में परेशानी आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान एवं साइबर सेल टीम को सैलाना रवाना किया।
  • टीम ने ज्वेलर्स की दुकान सहित आसपास के मंदिर और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दुकानदार प्रेम चंडालिया ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले ही दुकान शुरू की थी।
  • घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सोनी सहित सराफा व्यवसाय से जुड़े कई व्यापारी थाने पहुंचे और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
  • घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी नीलम बघेल, एफएसएल टीम प्रभारी दिनेश सिंह राठी, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एएसआई शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक रामचंद्र जाटव, मुरली कटारिया, तुफान भुरिया सहित बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#रतलम #क #सलन #म #गरइडर #स #तल #कट #जवलरस #क #दकन #म #लख #क #चर

Post Comment