×
RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 3 की मौत:20 लोग घायल; बेंगलुरु में चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 50 हजार लोग मौजूद

RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 3 की मौत:20 लोग घायल; बेंगलुरु में चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 50 हजार लोग मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में RCB की परेड के दौरान भगदड़ के बाद घायलों को ले जाते लोग।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इस भगदड़ में 3 लोग मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

भगदड़ में 15 लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़ में एक बच्चा भी बेहोश हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना चेन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई।

एयरपोर्ट पर मौजूद थी हजारों की भीड़: टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो हजारों लोग वहां मौजूद थे। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकली। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने विधानसभा में टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। टीम विधानसभा पहुंच चुकी है।

RCB ने एक दिन पहले मंगलवार को IPL में अपना पहला टाइटल जीता था। टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला।

RCB की विक्ट्री परेड में भीड़

पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विराट

RCB के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विराट कोहली।

RCB के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विराट कोहली।

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा के बाहर RCB का VIDEO

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू

विधानसभा में CM से मुलाकात के बाद RCB की टीम अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है। जहां विक्ट्री सेलिब्रेशन शुरू हो गया। विधानसभा से स्टेडियम तक भी हजारों की संख्या दर्शक सड़कों पर मौजूद रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने स्टेडियम की बालकनी पर ट्रॉफी हवा में उठाकर दर्शकों को दिखाई। विराट कोहली, क्रुणाल पंड्या और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने भी ट्रॉफी को दर्शकों की ओर हवा में उठाया।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम विधानसभा पहुंची

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद भीड़

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 10 घायल, बच्चा बेहोश

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधानसभा पहुंची RCB की टीम, CM सिद्धारमैया ने सम्मानित किया

RCB की टीम बेंगलुरु की विधानसभा पहुंच गई है, जहां CM सिद्धारमैया ने सम्मानित किया।

11:21 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम बस विधानसभा के लिए रवाना

11:09 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पुलिस का बल प्रयोग

11:04 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

CM ने लिखा- चैंपियंस ऑफ मिलियंस, प्राइड ऑफ कर्नाटक 

11:04 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा में टीम के सम्मान की तैयारी

10:41 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हरभजन सिंह बोले- कोहली के लिए बहुत खुश हूं

RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा-

QuoteImage

मैं कोहली के लिए बहुत खुश हूं। वो बहुत समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे। ये 17 साल का लंबा इंतजार था। RCB फैन्स की वफादारी काबिल-ए-तारीफ है। जीतने वाली टीम को सपोर्ट करना आसान होता है, लेकिन जब टीम हारती है तब भी उनका साथ देना बहुत मुश्किल होता है।

QuoteImage

QuoteImage

अगर फैन्स हार में भी टीम के साथ रहे, तो ये दिखाता है कि उनकी वफादारी कितनी मजबूत है।ये 18वां साल था और ट्रॉफी भी नंबर 18 को ही जानी थी। कभी भी देर नहीं होती। हम सब भी कल विराट के साथ भावुक हो गए थे। वो इस खेल के एक लीजेंड हैं और उन्हें इस खेल की हर ट्रॉफी मिलनी चाहिए।’

QuoteImage

10:40 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

वीडियो में फैंस का उत्साह देखिए

10:31 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक विधानसभा के बाहर भारी फैंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को देखने के लिए विधान सभा के बाहर बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए हैं। कुछ देर में टीम विधानसभा पहुंचेगी, जहां उन्हें कर्नाटक सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

10:24 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

चिन्नास्वामी में टीम का सम्मान, सरकार ने एडवाइजरी जारी की

10:09 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने टीम का स्वागत किया

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IPL की विजेता टीम RCB का स्वागत किया।

10:07 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB की टीम होटल पहुंची

RCB की टीम एयरपोर्ट से होटल पहुंच गई है। होटल के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।

09:58 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB के स्वागत के लिए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार विधान सौध पहुंचे

09:54 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

RCB टीम बेंगलुरु पहुंची

09:53 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सिद्धारमैया ने बधाई दी

RCB की इस जीत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं ने X पर पोस्ट कर बधाई दी। सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऐतिहासिक IPLजीत पर बधाई। आखिरकार सपना सच हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कन्नड़ भाषा में वायरल नारा ‘Ee Sala Cup Namde’ भी लिखा।

सिद्धारमैया ने आगे लिखा, शानदार प्रदर्शन से लेकर अडिग भावना तक, इस जीत ने कर्नाटक के गौरव को जगाया है और दुनिया भर के फैंस को रोमांचित किया है।

09:53 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भी बधाई दी

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी X पर पोस्ट कर RCB की टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, स अविस्मरणीय और ऐतिहासिक जीत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बहुत-बहुत बधाई। 18 साल का जुनून, वफादारी और कभी हार न मानने का जज्बा, आज रात यह सब एक साथ आ गया। आपने हर कन्नड़ के सपने को साकार कर दिया है। यह जीत से कहीं बढ़कर है, ये पूरी RCB के लिए एक भावनात्मक क्षण है। कर्नाटक गर्व से दहाड़ रहा है।

09:52 AM4 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब 6 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही PBKS 184 रन ही बना सकी।

खबरें और भी हैं…

Source link
#RCB #क #वकटर #परड #म #भगदड #क #मत20 #लग #घयल #बगलर #म #चननसवम #सटडयम #क #बहर #हजर #लग #मजद

Post Comment