प्रारंभिक परीक्षा में पदों के मुकाबले 20 गुना अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं, जो अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर के ब …और पढ़ें
HighLights
- 7 से 12 सितंबर के बीच होगी परीक्षा।
- प्रदेश के 12 जिलों में बनाए जाएंगे केंद्र।
- तय 87:13 अनुपात के फार्मूले पर है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा और वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें अतिरिक्त शुल्क देनी होगी। तीन हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 से 22 जून तक पंजीयन किए जाएंगे, जबकि 23 जून से 14 अगस्त तक आवेदन करने पर 25 हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य परीक्षा को लेकर तारीख तय कर दी, अगले कुछ दिनों में सिलेबस भी जारी कर दिया जाएगा। आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार शाम राज्य और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट ओबीसी आरक्षण के लिए निर्धारित 87:13 अनुपात के फार्मूले पर जारी किया है।
प्रारंभिक परीक्षा में पदों के मुकाबले 20 गुना अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं, जो अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर के बीच होगी।
इसमें सामान्य अध्ययन के चार पेपर होंगे, पांचवां और छठा पेपर सामान्य हिंदी व व्याकरण और प्रारूप लेखन का होगा। वहीं वन सेवा मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को होगी। इसके लिए इंदौर, भोपाल, उज्जैन, शहडोल, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, बड़वानी, बालाघाट और छिंदवाड़ा 12 जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
#MPPSC #रजय #और #वन #सव #मखय #परकष #म #आवदन #क #परकरय #शर #जन #तक #हग #रजसटरशन



Post Comment