इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये घटकर 151000 रुपये प्रति द …और पढ़ें
HighLights
- भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है।
- इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये घटकर 151000 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
- दूसरी तरफ चांदी चौरसा 3200 रुपये घटकर 256500 रुपये प्रति किलो रह गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ताजा हमलों ने दोनों पक्षों के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद कम कर दी है। डालर स्थिर रहा, जबकि अमेरिकी हमलों की खबर के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।
कामेक्स पर सोना वायदा 55 डालर टूटकर 4515 डालर प्रति औंस और चांदी 226 सेंट घटकर 75.82 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये घटकर 151000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3200 रुपये घटकर 256500 रुपये प्रति किलो रह गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिकी मीडिया ने बताया कि सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लांच साइटों और माइन बिछाने वाली नौकाओं पर हमला किया। इस घटनाक्रम से डालर को हाल के नुकसान से उबरने में मदद मिली और तेल की कीमतें भी एक सप्ताह की गिरावट के बाद पलटकर ऊपर आ गईं।
कॉमेक्स वायदा पर सोना वायदा 4515 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4579 डालर और नीचे में 4512 डालर प्रति औंस और चांदी 75.82 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 78.35 डालर और नीचे में 75.70 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151000, सोना आरटीजीएस में 155100 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 142150 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 152000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 256500, चांदी आरटीजीएस 266500 चांदी टंच 257000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2810 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 259700 रु. पर बंद हुई थी।
#सरफ #बजर #वदश #मद #स #इदर #म #सन #और #चद #रपय #हई #ससत



Post Comment