Bangladesh: ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम के भैंस की कुर्बानी पर लगी रोक, ईरान ने उड़ाया मजाक; जानिए क्या है पूरा मामला
बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप के नाम से मशहूर सफेद भैंसे की कुर्बानी पर रोक लग गई है। ईद के मौके पर इस भैंसे की कुर्बानी दी जानी थी। अब इस भैंसे को बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर भेजा जाएगा। भूरे रंग के इस भैंसे के सिर पर सुनहरे बालों का गुच्छा है, जिसके चलते इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हेयर स्टाइल से की जा रही है। इस भैंसे को मजाक-मजाक में लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप कहना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे यह भैंसा वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर भी यह भैंसा खूब वायरल हो गया।   
बांग्लादेश सरकार ने भैंसे की कुर्बानी पर लगाई रोक
यह भैंसा एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से ग्रस्त है, जिसमें जानवरों में मेलानिन नहीं होता और उनकी त्वचा का रंग भूरा-सफेद होता है। 700 किलो वजनी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और इसकी वीडियो बनाने आ रहे थे। इसके बाद बांग्लादेश सरकार का इस पर ध्यान गया। इस भैंसे की ईद उल अजहा पर कुर्बानी होनी थी, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने इसकी कुर्बानी पर रोक लगा दी। 
बांग्लादेश के नेशनल जू में रहेगा भैंसा
भैंसे के मालिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘पुलिसकर्मी उसके घर आए थे, जिन्होंने बताया कि सरकार ने इस भैंसे की कुर्बानी पर रोक लगाने का फैसला किया है। हम सरकार के साथ कोई विवाद नहीं चाहते तो इसलिए हमने भैंसा उन्हें सौंपने का फैसला किया।’ भैंसे के मालिक ने बताया कि उन्होंने कहा कि या तो वे उस भैंसे के बदले में पैसे देंगे या फिर दूसरा भैंसा दिया जाएगा। हालांकि बांग्लादेश सरकार या अधिकारियों की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि भैंसे की कुर्बानी पर रोक क्यों लगाई गई। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिड़ियाघर के क्यूरेटर ने बताया कि इस भैंसे को चिड़ियाघर में रखा जाएगा, जहां उसकी देखभाल की जाएगी।  
ईरान ने उड़ाया मजाक
रूस स्थित ईरानी दूतावास ने इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया। ईरानी दूतावास ने लिखा, ‘बेचारे! बांग्लादेशी भैंसों की भी डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करके उन्हें परेशान किया जा रहा है।’
Source link
Previous post
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिखाया बेटे का चेहरा, पैपराजी के सामने रखी खास कंडीशन; क्या रही कपल की डिमांड?
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। पिछले साल वह माता-पिता बने। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे का जन्म दिया। बेटे का नाम विक्की और कटरीना ने विहान रखा है। हाल ही यह बॉलीवुड कपल एयरपोर्ट पर साथ नजर आया, बेटा विहान भी साथ था। कटरीना और विक्की ने अपने बेटे को पैपराजी से मिलवाया मगर इसके बाद उनके सामने एक खास शर्त रखी। जानिए, क्या है वो शर्त? 
एयरपोर्ट पर बेटे विहान के साथ दिखे कटरीना और विक्की <!-- removed read more from here --> 
<!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> इंस्टाग्राम पर मौजूद कई पैपराजी पेज के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की ने सोमवार को अपने बेटे विहान को पैपराजी से मिलवाया। यह कपल शहर से बाहर कहीं जा रहा था। ऐसे में फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही, तब कटरीना और विक्की ने बेटे विहान की मुलाकात पैपराजी से करवाई।  <!-- removed read more from here --> 
 <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक एक वायरल पेज के फोटोग्राफर ने बताया कि कैटरीना, विक्की के साथ थीं, लेकिन उन्होंने बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें न खींचने को कहा और पैपराजी से बच्चे को मिलवाया।’  <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> 
फोटोग्राफर्स के सामने रखी यह शर्त  <!-- removed read more from here --> 
<!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> <!-- removed read more from here --> कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे को पैपराजी से मिलवाने के बाद कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। बेटे की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। पैपराजी से बेटे की तस्वीरें ना लेने को कहा। ना ही इन्हें पब्लिक करनी की अनुमति दी। 
Katrina kaif, vicky kaushal, katrina kaif and vicky kaushal son vihaan, vicky kaushal son vihaan, paparazzi, katrina kaif son vihaan, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बेटा विहान, विक्की कौशल बेटा विहान, पापराज़ी, कैटरीना कैफ बेटा विहान
Next post
गर्मी में पेट को रखें ठंडा, खानपान में लापरवाही और डिहाइड्रेशन से हो सकती है मुश्किल
Post Comment