बालिग छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई अपहरण और गैंगरेप की शिकायत ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। …और पढ़ें
HighLights
- अपहरण और गैंगरेप की झूठी कहानी रची
- पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
- कोचिंग से ब्वायफ्रेंड के साथ होटल गई थी छात्रा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नाबालिग छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई अपहरण और गैंगरेप की शिकायत ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों की टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और होटल रिकार्ड खंगाला तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि छात्रा कोचिंग बंक कर अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने होटल आती थी।
क्या है मामला
बुधवार को घर जाने में देर हो गई थी। उसने मां की डांट के डर से अपहरण और गैंगरेप की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले में छात्रा के ब्वायफ्रें को गिरफ्तार किया गया है। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र की बुधवार रात की है। 17 वर्षीय छात्रा बंगाली चौराहा स्थित कोचिंग सेंटर गई थी।
ब्वायफ्रेंड से मिलने चली गई
कुछ देर रुकी और ब्वायफ्रेंड अंश से मिलने चली गई। दोनों विजयनगर क्षेत्र की एक होटल में चले गए। करीब साढ़े सात बजे छात्रा को याद आया घर भी जाना है। अंश तो अपने घर चला गया लेकिन छात्रा बायपास जा पहुंची। उसने किसी से मदद मांगी और मां को कॉल कर बताया उसका अपहरण हुआ है। कार सवार तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
हाथ पर घाव भी बना लिए थे
छात्रा ने गुमराह करने के लिए हाथ पर घाव भी बना लिए थे। घबराए स्वजन छात्रा से मिलने पहुंचे और सीधे शिप्रा थाने ले गए। पुलिस ने बगैर देर किए शुन्य पर कायमी की और केस डायरी तिलक नगर थाने पर भेज दी। डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौर और एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह ने छात्रा के बयान लिए तो शक हुआ।
ऐसे हुआ खुलासा
डीसीपी ने तीन टीम बनाई और सबसे पहले कोचिंग सेंटर भेजा। छात्र और शिक्षकों ने बताया छात्रा पांच मिनट रुक कर निकल गए थी। सीसीटीवी फुटेज में भी वह गाड़ी से जाते हुए नजर आई। दूसरी टीम होटल पहुंची तो छात्रा और उसके ब्वायफ्रेंड के फुटेज मिल गए। दोनों की आइडी भी रिसेप्शन पर जमा हुई थी।
माता-पिता की डांट के डर से झूठी रिपोर्ट
तीसरी टीम ने अंश को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया दोनों पहले भी मिलते रहे है। छात्रा ने माता-पिता की डांट के डर से झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने मामले में अंश को ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा लगाई है। छात्रा के कोर्ट के समक्ष भी कथन दर्ज करवाए जा रहे है।
यह भी पढ़ें- सिवनी में 43 लाख के गांजा के साथ कार जब्त, भोपाल के दो आरोपी गिरफ्तार
#इदर #म #म #क #डट #स #बचन #क #लए #छतर #न #रच #गगरप #क #झठ #कहन #CCTV #स #खल #रज #त #बयफरड #पहच #गय #जल



Post Comment