×
बरनावद जंगल में 4 कुत्तों ने हिरण पर झपटा मारा:  ग्रामीणों ने बचाया, घायल हिरण को पानी पिलाया; वन विभाग को सौंपा – shajapur (MP) News

बरनावद जंगल में 4 कुत्तों ने हिरण पर झपटा मारा: ग्रामीणों ने बचाया, घायल हिरण को पानी पिलाया; वन विभाग को सौंपा – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के ग्राम बरनावद के जंगल में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चार आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बाद में घायल हिरण को वन विभाग को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, जंगल में घूम रहे हिरण पर अचानक चार कुत्तों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद डॉ. रमेशचंद्र जायसवाल ने बताया कि उन्होंने कुत्तों को हिरण पर हमला करते देखा और तुरंत उन्हें भगाने का प्रयास किया। इस दौरान गोपाल सिंह चौहान, मोहनलाल, बालकिशन विश्वकर्मा, बाबूलाल सूर्यवंशी, संतोष वर्मा और सरदार सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर हिरण को सुरक्षित बाहर निकाला। कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था। बचाव के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और उसके शरीर पर पानी डालकर राहत पहुंचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल हिरण को आगे के इलाज के लिए अपने साथ ले गया। ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से हिरण की जान बचाई जा सकी।

#बरनवद #जगल #म #कतत #न #हरण #पर #झपट #मर #गरमण #न #बचय #घयल #हरण #क #पन #पलय #वन #वभग #क #सप #shajapur #News

Post Comment