GT vs RCB: पांच खिलाड़ी जो विपक्षी टीम के लिए बन सकते हैं मुसीबत, फाइनल में एक-दूसरे से रहना होगा सावधान

GT vs RCB: पांच खिलाड़ी जो विपक्षी टीम के लिए बन सकते हैं मुसीबत, फाइनल में एक-दूसरे से रहना होगा सावधान

आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 70 लीग मुकाबलों, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर मैचों के बाद अब फाइनल में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां आरसीबी की नजर अपने खिताब का सफल बचाव करने पर होगी, वहीं गुजरात  2022 दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हम यहां आपको उन पांच खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। आइए जानते हैं…

IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams

विराट कोहली
– फोटो : IANS

विराट कोहली

आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में विराट कोहली आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। कोहली बड़े मुकाबलों के प्लेयर हैं और यह बात वह समय-समय पर अपने शानदार प्रदर्शन से साबित भी कर चुके हैं। पहले क्वालीफायर में भी विराट अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने महज 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहली 15 मुकाबलों में 164 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 600 रन बना चुके हैं।

IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams

रजत पाटीदार
– फोटो : IANS

रजत पाटीदार

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। रजत इस समय कमाल की फॉर्म में हैं और उन्होंने पहले क्वालीफायर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली थी। रजत पारी को बुनने के साथ अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।

IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams

क्रुणाल पांड्या
– फोटो : ANI

क्रुणाल पांड्या

आईपीएल के इतिहास में क्रुणाल पांड्या इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बड़े मौके और बड़े मुकाबले में क्रुणाल बेहतरीन प्रदर्शन करना जानते हैं। पहले क्वालीफायर में उन्होंने 43 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ-साथ 2 अहम विकेट भी चटकाए थे। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उनकी गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो सकती है।

IPL 2026 GT VS RCB: Virat Kohli Rajat Patidar Shubman Gill Sai Sudarshan can become threat for eachother teams

शुभमन गिल
– फोटो : IPL

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2026 का सीजन लाजवाब रहा है। गिल 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं। दूसरे क्वालीफायर में शतकीय पारी खेलने के बाद गिल का आत्मविश्वास और बढ़ा होगा। अहमदाबाद का मैदान जीटी के कप्तान को वैसे भी खूब रास आता है। वह नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेली 31 पारियों में 49 की औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बना चुके हैं।

Source link
#RCB #पच #खलड #ज #वपकष #टम #क #लए #बन #सकत #ह #मसबत #फइनल #म #एकदसर #स #रहन #हग #सवधन

Previous post

Watch: जरा सी बात पर सौतेली बेटी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा, पब्लिक प्लेस में पेरेंटिंग पर उठे सवाल

Dia Mirza With Step Daughter: अभिनेत्री दीया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सौतेली बेटी समायरा को समझाती और डांटती नजर आ रही हैं। यह वीडियो मुंबई के एक कैफे के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में समायरा मीडिया के कैमरों के सामने पोज देने के बजाय अपनी ही मस्ती में नजर आती हैं, जिसके बाद दीया उन्हें समझाती दिखाई देती हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने दीया के व्यवहार को रूखा बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगह पर बच्चे को इस तरह टोकना सही नहीं है। वहीं, कई लोगों ने समायरा के प्रति चिंता भी जताई।

फैंस ने किया समर्थन

दूसरी ओर, दीया के फैंस और कई यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए। उनका कहना है कि एक मां या अभिभावक के लिए बच्चों को सही व्यवहार सिखाना और जरूरत पड़ने पर समझाना बिल्कुल सामान्य बात है। समर्थकों का मानना है कि वीडियो के एक छोटे हिस्से को देखकर किसी के रिश्ते या इरादों पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

पैरेंटिंग पर शुरू हुई चर्चा

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर पैरेंटिंग और बच्चों की परवरिश को लेकर भी बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि सेलिब्रिटी बच्चों को अक्सर कैमरों और सार्वजनिक नजरों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में माता-पिता उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि बच्चों को अपनी सहजता के साथ रहने की आजादी मिलनी चाहिए।

Next post

Daily Brain: Robot Wolves vs. Bears

Post Comment