इंदौर के करीब जलूद में 220 एकड़ में फैले इस प्लांट से 80-90 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हो रहा है। …और पढ़ें
HighLights
- जलूद सोलर प्लांट से इंदौर नगर निगम को बिजली खर्च में बड़ी राहत
- ग्रीन बांड से जुटाई गई राशि, बांडधारकों को 8% ब्याज मिल रहा
- लोकार्पण से पहले ही शुरू हो गई थी बिजली उत्पादन से बचत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छता के लिए देशभर में पहचाने जाने वाला हमारा इंदौर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। शहर की 28 हजार से ज्यादा छतों पर रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। हाल ही में 29 अप्रैल 2026 को इंदौर नगर निगम के जलूद में स्थापित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है।
इस प्लांट से इंदौर नगर निगम को हर माह करीब पांच करोड़ रुपये की बचत होगी। लगभग 220 एकड़ क्षेत्र में फैला जलूद सोलर प्लांट हर माह 80 से 90 लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर रहा है।
हर माह आता है करीब 25 करोड़ रुपये बिजली खर्च
इंदौर नगर निगम जलूद से नर्मदा जल पंपिंग कर इंदौर पहुंचाता है। इस काम में प्रतिमाह करीब 25 करोड़ रुपये बिजली खर्च आता है। जलूद में स्थापित सोलर प्लांट हर माह करीब पांच करोड़ की बिजली उत्पादन करेगा। मतलब साफ है कि जलूद से पानी इंदौर लाने पर होने वाले बिजली खर्च में सीधी पांच करोड़ की बचत होगी।
ग्रीन बांड के जरिए जुटाई राशि
जलूद सोलर प्लांट पर लगभग 271 करोड़ रुपये की लागत आई है। विशेष बात यह कि इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करने के लिए इंदौर नगर निगम ने वर्ष 2023 में ग्रीन बांड जारी किए थे। इस ग्रीन बांड को देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी जबरदस्त प्रतिसाद मिला और जारी होने के कुछ ही दिन में यह ओवर सब्सक्राइब हो गया। बांडधारकों को आठ प्रतिशत की दर से ब्याज भी मिल रहा है।
लोकार्पण से पहले ही शुरू हो गई थी बचत
जलूद सोलर प्लांट के लोकार्पण से पहले ही नगर निगम के बिजली खर्च में कमी आने लगी थी। संयंत्र ट्रायल के समय से ही पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रहा है। इसका लोकार्पण भले ही 29 अप्रैल 2026 को हुआ, लेकिन ट्रायल के एक माह में यह करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की बिजली उत्पादित कर चुका था।
#इदर #क #नवचर #जलद #म #मगवट #सलर #पवर #पलट #शर #हर #महन #बच #रह #पच #करड #रपय



Post Comment