नरसिंहपुर नगर के बड़े पुल के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सींगरी नदी किनारे घाट क्षेत्र में खड़ा एक ऑटो न्यूट्रल होने के कारण लुढ़ककर नदी में जा गिरा। संयोगवश, ऑटो में कोई सवार नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो नदी की ओर ढलान वाले हिस्से में खड़ा था। अचानक वह आगे बढ़ा और घाटी से नीचे नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक लोग घटनाक्रम देखते रहे। ट्रैक्टर की सहायता से निकाला ऑटो चालक ने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से एक ट्रैक्टर बुलाया। इसके बाद नदी में गिरे ऑटो को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। वर्तमान में नदी में पानी की मात्रा काफी कम होने और निचले हिस्से में जलीय पौधों व झाड़ियों के कारण वाहन को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना नदी घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और वाहन पार्किंग के लिए आवश्यक सावधानियों की जरूरत को उजागर करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक का नाम राजू बताया जा रहा है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
#नरसहपर #म #बड #हदस #टल #नयटरल #हन #स #घट #स #लढककर #सगर #नद #म #गर #ऑट #Narsinghpur #News



Post Comment