IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घरेलू मैदान पर हराकर लगातार दूसरा खिताब जीत लिया। लेकिन ट्रॉफी जीतने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली के बल्ले की नहीं, बल्कि उनके एक मजेदार बयान की हो रही है। मैच खत्म होने के बाद विराट ने गुजरात टाइटंस के मशहूर स्लोगन आवा दे पर ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर फैंस की हंसी नहीं रुक रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।
विराट का वीडियो वायरल
फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली कॉमेडियन और RCB के लोकप्रिय प्रेजेंटर दानिश सैत यानी मिस्टर नाग्स से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुजरात टाइटंस के स्लोगन आवा दे यानी आने दो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया। विराट ने कहा- ट्रॉफी आवा दे और घर जावा दे, थैंक यू वेरी मच। कोहली का यह मजेदार बयान कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे गुजरात टाइटंस पर एक हल्का-फुल्का तंज मान रहे हैं।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के प्रमुख बल्लेबाजसाई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर सस्ते में पवेलियन लौट गए। एक छोर पर वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। पूरी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। RCB की ओर से युवा तेज गेंदबाज रासिक सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
चेज मास्टर ने फिर दिखाया दम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को अच्छी शुरुआत मिली और टीम ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद कुछ जल्दी विकेट गिरे, लेकिन विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। विराट अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी की बदौलत RCB ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें:
PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान की नजरें सीरीज जीतने पर, भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?
IPL चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा
Latest Cricket News
#039टरफ #आव #द039 #RCB #क #चपयन #बनन #क #बद #वरट #कहल #न #पर #कस #मजदर #तज



Post Comment