×
इंदौर में वाट्सएप पर चैटिंग कर युवती ने 85 वर्षीय बुजुर्ग से 52 लाख ठगे

इंदौर में वाट्सएप पर चैटिंग कर युवती ने 85 वर्षीय बुजुर्ग से 52 लाख ठगे

एक युवती ने निवेश का झांसा देकर उनसे 51 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। मामले की साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत की गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 07:26:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 07:26:19 PM (IST)

युवती ने बुजुर्ग को लगाई चपत। – एआई जनरेटेड तस्‍वीर।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में रहने वाले एक वृद्ध साइबर ठगी के शिकार हो गए। एक युवती ने निवेश का झांसा देकर उनसे 51 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। मामले की साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत की गई है।

पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी अनुराग नगर निवासी 85 वर्षीय मनोहर लाल नागौरी के साथ हुई है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि अनजान नंबर से वाट्सएप पर मैसेज आया था। शिवानी नामक युवती ने बात की और बताया वह आनंद राठी ग्रुप में मैनेजर है। कंपनी शेयर मार्केट में निवेश करती है।

उसने मनोहर लाल का नंबर एक ग्रूप में जोड़ लिया और प्रतिदिन शेयर बाजार में चल रहे उतार चढ़ाव की जानकारी मिलने लगी।

आरोपितों ने मनोहर लाल को प्रलोभन दिया और एक लिंक के माध्यम से अकाउंट खोलने व छोटी राशि निवेश करने के लिए कहा। उसमें इंडेक्स के माध्यम से निवेश की राशि का लाभ दिखाई देता था। मनोहर झांसे में आ गए 51 लाख 80 हजार रुपये जमा करवा लिए।

मुनाफा का झांसा देकर युवती से 21 लाख की धोखाधड़ी

  • खजराना पुलिस ने अशोका गार्डन भोपाल निवासी हेमा शर्मा और राधा शर्मा की शिकायत पर सत्येंद्र द्विवेदी और संजय जायसवाल के खिलाफ 21 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
  • आरोपितों द्वारा शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर राशि ली गई है।
  • टीआई मनोज सेंधव के अनुसार शिवानी नाहर से हेमा की दोस्ती हुई थी।
  • उसने सत्येंद्र और उसके पार्टरन संजय के बारे में बताया।
  • दोनों शेयर बाजार में निवेश करते है और मुनाफा भी देते है।
  • आरोपितों ने शुरुआती दौर में निवेश की राशि का मुनाफा दिया लेकिन बाद में इनकार कर दिया।

Source link
#इदर #म #वटसएप #पर #चटग #कर #यवत #न #वरषय #बजरग #स #लख #ठग

Post Comment