×
हरियाणा: बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से पलटी क्रेन, चार मजदूरों की मौत की आशंका; देखें VIDEO

हरियाणा: बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से पलटी क्रेन, चार मजदूरों की मौत की आशंका; देखें VIDEO

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर गार्डर उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक भारी क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबने की सूचना से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।




Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway

रेस्क्यू में जुटी टीम
– फोटो : अमर उजाला


तीन से चार मजदूरों के दबने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी, जिससे निर्माण स्थल पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई थी। बारिश थमने के बाद काम दोबारा शुरू किया गया। इसी दौरान गार्डर उठाने के दौरान भारी क्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पलट गई। उस समय मौके पर करीब छह से सात मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से तीन से चार मजदूर क्रेन के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है।


Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway

रेस्क्यू में जुटी टीम
– फोटो : अमर उजाला


घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कंपनी के कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीणों और राहत दलों की मदद से क्रेन के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया गया। भारी मशीनरी की सहायता से राहत कार्य तेज किया गया और कई घायल मजदूरों को बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।


Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway

क्रेन पलटी
– फोटो : अमर उजाला


बारिश के कारण धंस गई मिट्टी

हादसे के बाद निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बारिश के कारण जमीन नरम और दलदली हो गई थी, जिससे क्रेन का संतुलन बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।


Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway

रेस्क्यू जारी
– फोटो : अमर उजाला


रेस्क्यू जारी

फिलहाल प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जबकि कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Source link
#हरयण #बललभगढजवर #एकसपरसव #पर #मटट #धसन #स #पलट #करन #चर #मजदर #क #मत #क #आशक #दख #VIDEO

Previous post

स्पोर्ट्स अपडेट्स- बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच शॉन टैट का इस्तीफा:फैमिली कारणों का हवाला दिया; राशिद के टेस्ट खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Next post

Indore News: लिटचौक फाउंडेशन और कॉमनवेल्थ यूथ काउंसिल के बीच वैश्विक साझेदारी

Post Comment