Trump Vs Putin: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस और वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणियों के बाद दुनिया पर विश्व युद्ध का खतरा मंडरा सकता है। रूस ने इसकी धमकी दी है। यहां जानिए पूरा मामला और पढ़िए बयानबाजी।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 28 May 2025 10:55:11 AM (IST)
Updated Date: Wed, 28 May 2025 11:03:31 AM (IST)
HighLights
- रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता चाहते हैं ट्रंप
- उनकी कोशिश के बीच रूस ने किया था बड़ा हमला
- इसके बाद रूस और पुतिन पर भड़के हुए हैं ट्रंप
एजेंसी, मास्को/वाशिंगटन (Russia-Ukraine war escalates)। अमेरिका और रूस के संबंध तल्ख होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भड़क गए।
उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को निशाना बनाते हुए कहा, ‘वे आग से खेल रहे हैं। अमेरिका नहीं होता तो रूस के साथ बहुत कुछ बुरा हो सकता था।’ अब इस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) का बयान आया है।
डोनाल्ड ट्रम्प को एक और विश्व युद्ध छिड़ने की चेतावनी
- रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- डोनाल्ड ट्रंप के ‘आग से खेल रहे हैं’ और ‘रूस में बहुत कुछ बुरा हो सकता था’ जैसे शब्दों के जवाब में मैं सिर्फ एक बुरी बात जानता हूं और वो है – तीसरा विश्व युद्ध।
Source link
#Trump #Putin #हम #सरफ #एक #बर #बत #पत #ह #और #व #ह #WWIII #टरप #क #आग #स #खल #रह #पतन #वल #बयन #पर #रस #क #जवब
Post Comment