×
रजत पाटीदार अब IPL के बाद MPL में मचा रहे हैं तबाही, सिर्फ 30 गेंदों में ही तय कर दिया मैच का नतीजा

रजत पाटीदार अब IPL के बाद MPL में मचा रहे हैं तबाही, सिर्फ 30 गेंदों में ही तय कर दिया मैच का नतीजा

IPL 2026 में RCB को चैंपियन बनाने के बाद अब रजत पाटीदार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह ग्वालियर चीताज की कप्तानी कर रहे हैं। 7 जून को MPL टी20 लीग 2026 में ग्वालियर चीताज और मालवा स्टैलियंस के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 बॉल में ही 65 रन ठोक दिए और अपनी इस पारी में चार चौके और छह छक्के सहित 10 बाउंड्रीज लगाए। उनकी ये पारी ग्वालियर की टीम के लिए मैच विनिंग पारी साबित हुई।

रजत पाटीदार ने की बॉलर्स की धुनाई

मुकाबले की बात करें तो मालवा और ग्वालियर की टीम के बीच ये मैच डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में ग्वालियर चीताज ने मालवा स्टैलियंस को 51 रनों के बड़े अंतर से मात दी। ग्वालियर चीताज की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी। इस मैच में कप्तान रजत पाटीदार बहुत ही आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने विपक्षी टीम के बॉलर्स की जमकर धुनाई की और मध्य प्रदेश लीग (MPL) में अपना पहला अर्धशतक लगाया। पाटीदार ने मैदान के हर कोने में बेहतरीन शॉट्स लगाए।

ग्वालियर के अन्य बल्लेबाजों ने भी इस मैच में किया कमाल

इस मैच में ग्वालियर के सलामी बल्लेबाजपार्थ चौधरी ने 34 गेंदों पर 38 रन बनाए। वहीं मंगेश यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की तेज पारी खेली। इन दोनों के योगदान की बदौलत ग्वालियर चीताज की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलकर 7 विकेट खोकर 190 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी तरफ, मालवा स्टैलियंस की बॉलिंग की बात करें तो वहां विनीत रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि हर्षवर्धन सिंह को 3 विकेट मिले।

इशान अफरीदी और सौम्य पांडे ने चटकाए 3 विकेट

191 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मालवा स्टैलियंस की टीम दबाव में लगातार विकेट गंवाती चली गई। टीम की ओर से राकेश ठाकुर ने 33 रन और अंश यादव ने 30 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। अंत में पूरी टीम 17.1 ओवरों में सिर्फ 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। ग्वालियर की तरफ से इशान अफरीदी और सौम्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। ग्वालियर चीताज के कप्तान रजत पाटीदार को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें

IND vs AFG: 32 साल के अफगानी प्लेयर का कमाल, 12 मैचों में ही अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान

कप्तान बनते ही बदले श्रेयस अय्यर के तेवर, बोले- मुझे खुद को बदलने की जरूरत नहीं

Latest Cricket News


#रजत #पटदर #अब #IPL #क #बद #MPL #म #मच #रह #ह #तबह #सरफ #गद #म #ह #तय #कर #दय #मच #क #नतज

Post Comment