सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के अमरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धर्मवती पटेल, उनके पति रामसखा पटेल और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। पुराने विवाद ने लिया तूल जिला चिकित्सालय में भर्ती रामसखा पटेल (54) ने बताया कि गांव में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। उनका आरोप है कि गांव के कई लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें, उनकी पत्नी धर्मवती पटेल तथा बेटों अमन पटेल और आकाश पटेल को चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी वर्ष 2017 और 1 जनवरी 2026 को इसी तरह के विवाद और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बार घर के पास संचालित मुर्गा दुकान को लेकर भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, धर्मवती पटेल की शिकायत पर रामायण कोल, करण कोल, विनोद कोल, श्यामकली कोल, अंजू कोल, अर्चना कोल, जुलेखा बानो, रुकसाना बानो, जैमुननिशा बानो और नाजिया बानो समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पटेल परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बढ़ सकती हैं धाराएं अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद घायलों की चोटों की गंभीरता के अनुसार आवश्यक धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#आगनवड #करयकरत #क #परवर #क #पतथर #स #पट #VIDEO #सध #म #परन #जमन #ववद #म #मरपट #करसकस #दरज #Sidhi #News



Post Comment