भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था, लेकिन अब ये दोबारा शुरू हो गया है। बारिश के कारण ओवर में कटौती हुई है और अब मैच 49-49 ओवर का होगा। क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं।
इससे पहले, भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद प्रभसिमरन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन वह शतक पूरा करने से पहले ही अपना विकेट गंवा बैठे।
वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज-प्रभसिमरन की साझेदारी
दो झटके लगने के बाद ऋतुराज और प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। प्रभसिमरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगाने के करीब थे, लेकिन इमरान मीर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। प्रभसिमरन 69 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।
Source link
#IND #AFG #Live #Score #भरत #ए #और #अफगनसतन #ए #क #बच #मच #दबर #शर #तलकऋतरज #करज #पर #मजद



Post Comment