×
Mexico vs South Africa Live: फीफा विश्वकप का पहला मैच शुरू, मेजबान मैक्सिको का दक्षिण अफ्रीका से सामना

Mexico vs South Africa Live: फीफा विश्वकप का पहला मैच शुरू, मेजबान मैक्सिको का दक्षिण अफ्रीका से सामना

12:33 AM, 12-Jun-2026

Mexico vs South Africa Live: फीफा विश्वकप का पहला मैच शुरू

फीफा विश्वकप का पहला मैच मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो चुका है। इससे पहले स्पेन की अभिनेत्री सलमा हायेक और FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की और मैक्सिको सिटी स्टेडियम में ट्रॉफी रखी।

11:59 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: पहला मुकाबला मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच

फीफा विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच 12:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों की प्लेइंग-11

मैक्सिको: रेंगल, रेयेस, मोंटेस, वास्केज, गालार्डो, लीरा, फिदाल्गो, गुटिएरेज, अल्वाराडो, जिमेनेज और क्विन्योनेस।

दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, सिबिसी, ओकोन, म्बोकाजी, मोडिबा, मोकुएना, शिटोले, एडम्स, रेयनर्स और फोस्टर।

 

11:32 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: उद्घाटन समारोह में शकीरा और बर्ना बॉय ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में शकीरा और बर्ना बॉय ने मंच पर एक साथ शानदार प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों ने अपने मशहूर सॉन्ग ‘दाई दाई’ पर ऐसा समां बांधा कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। पॉप सुपरस्टार शकीरा की मंच पर मौजूदगी ने समारोह में अलग ही ऊर्जा भर दी। उनकी दमदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शक भी झूमते और तालियां बजाते दिखाई दिए।

11:25 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: शकीरा कर रहीं परफॉर्म

मशहूर पॉप स्टार शकीरा परफॉर्म कर रही हैं। 

11:14 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: उद्घाटन समारोह शुरू

फीफा विश्व कप 2026 का रंगारंग आगाज हो रहा है। उद्घाटन समारोह जारी है। कुछ ही देर में शकीरा परफॉर्म करेंगी।

10:52 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: जल्द शुरू होने वाला है उद्घाटन समारोह

फीफा विश्व कप 2026 का उद्घाटन समारोह शुरू होने में अब कुछ ही लम्हे बचे हैं। शुरुआती मुकाबला मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।

09:58 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: फ्री में कैसे देख सकेंगे मैच?

फीफा विश्व कप 2026
– फोटो : FIFA WC/AI

विश्व कप के सभी मुकाबले देखने के लिए दर्शकों को ज़ी के स्पोर्ट्स चैनलों या ZEE5 की सदस्यता लेनी होगी। हालांकि, भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि टूर्नामेंट के आठ सबसे बड़े मुकाबले मुफ्त में भी देखे जा सकेंगे। इनमें उद्घाटन मैच, चारों क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल हैं। इन महत्वपूर्ण मैचों का सीधा प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा, जिससे दर्शक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबलों का आनंद उठा सकेंगे।

09:58 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: भारत में कहां देख सकेंगे फीफा विश्व कप 2026?

भारत में फीफा विश्व कप 2026 के सभी मुकाबलों का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट के स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के साथ मैचों का आनंद दर्शक Unite8 Sports 1 और Unite8 Sports 1 HD चैनलों पर ले सकेंगे, जबकि अंग्रेजी कमेंट्री के लिए Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD उपलब्ध रहेंगे। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट के जरिए की जाएगी, जिससे फुटबॉल प्रशंसक कहीं भी और कभी भी विश्व कप का रोमांच देख सकेंगे।

09:56 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: 2026 में क्या टूटेगा इतिहास?

फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा। पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इससे छोटे देशों और नए फुटबॉल राष्ट्रों को खुद को साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। फिर भी पिछले 96 वर्षों का इतिहास यही कहता है कि विश्व कप जीतना बेहद मुश्किल है। ब्राजील, जर्मनी, इटली और अर्जेंटीना जैसे दिग्गज देशों ने इस मंच पर अपना दबदबा बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कोई नया देश इतिहास रचता है या फिर ट्रॉफी एक बार फिर पुराने दिग्गजों के हाथों में जाती है।

09:55 PM, 11-Jun-2026

FIFA WC Opening Live: 96 साल का इतिहास, सिर्फ 8 चैंपियन

विश्व कप का इतिहास बताता है कि ट्रॉफी जीतना कितना मुश्किल है। 1930 से 2022 तक खेले गए 22 संस्करणों में केवल आठ देश ही चैंपियन बन पाए हैं।

सबसे सफल देश

देश खिताब
ब्राजील 5
जर्मनी 4
इटली 4
अर्जेंटीना 3
उरुग्वे 2
फ्रांस 2



Source link
#Mexico #South #Africa #Live #फफ #वशवकप #क #पहल #मच #शर #मजबन #मकसक #क #दकषण #अफरक #स #समन

Post Comment