×
इंदौर में कलेक्शन एजेंट का 30 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर में कलेक्शन एजेंट का 30 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर के पंढरीनाथ क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख रुपये की लूट। एक्टिवा सवार बदमाश नकदी भरा बैग छीनकर फरार हुए। पूरी घटना CCTV में कैद। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 10:01:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 11:14:39 AM (IST)

गुरुवार रात करीब 30 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। (सीसीटीवी फुटेज)

HighLights

  1. पंढरीनाथ क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट।
  2. एक्टिवा सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार हुए।
  3. बर्तन व्यापारियों का कलेक्शन बैग में रखा हुआ था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 30 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। बर्तन व्यापारियों से नकदी का कलेक्शन कर लौट रहे एक एजेंट से एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

व्यापारियों से कलेक्शन कर लौट रहा था एजेंट

जानकारी के अनुसार कलेक्शन एजेंट मुकेश अग्रवाल गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे बर्तन बाजार और मोहनपुरा क्षेत्र के व्यापारियों से नकदी वसूल कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए उनके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया और तेजी से मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी बैग छीनते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में लूट की पूरी योजना पहले से बनाई गई प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने बनाई विशेष टीमें

वारदात के बाद मुकेश अग्रवाल रात करीब नौ बजे पंढरीनाथ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंच गए। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन थानों की पुलिस को लगाया गया है। करीब 25 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

परिचित की भूमिका पर भी शक

पुलिस को आशंका है कि कलेक्शन एजेंट की गतिविधियों की जानकारी किसी करीबी व्यक्ति ने बदमाशों तक पहुंचाई हो सकती है। इसी कारण एजेंट के परिचितों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों के फरार होने के संभावित रूट की पड़ताल की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

#इदर #म #कलकशन #एजट #क #लख #रपय #स #भर #बग #छनकर #बदमश #फरर #ससटव #खगल #रह #पलस

Post Comment