वल्लम मार्केट गाडरवारा निवासी पीड़ित आशीष पटेल ने 4 मई 2026 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। …और पढ़ें
HighLights
- न तो लाभ मिला और न ही मूल राशि
- नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
- पीड़ित के 10 लाख रुपये कराए वापस
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चार दिनों के भीतर नागपुर से दबोचा
ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 4 दिनों के भीतर नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है।
4 मई 2026 को थाना
पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई शत-प्रतिशत (10 लाख रुपये) राशि भी बरामद कर वापस करा दी है। वल्लम मार्केट गाडरवारा निवासी पीड़ित आशीष पटेल ने 4 मई 2026 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का विज्ञापन दिखाकर अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिया गया था।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया
झांसे में आकर पीड़ित ने विभिन्न किश्तों में कुल 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद न तो लाभ मिला और न ही मूल राशि। पुलिस ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। मामले में आरोपी सूरज कुमार साहू और परमानंद मिश्रा (दोनों निवासी नागपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
#नरसहपर #म #ऑनलइन #टरडग #ठग #पलस #न #बनई #यजन #नगपर #क #द #शतर #गरफतर



Post Comment