उन्होंने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर ईशान किशन, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल सहित अन्य बल्लेबाजों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अवसर है। अफगानिस्तान द्वारा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को हराने को लेकर पूछे गए सवाल पर मोर्कल ने कहा कि अफगान टीम लगातार प्रगति कर रही है और उसके खिलाड़ी उच्च स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी रेड-बॉल क्रिकेट भी खेल रहे हैं, जिससे उनके खेल में परिपक्वता और मजबूती आई है। इसलिए भारतीय टीम विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले रही है।
#IND #AFG #वरट #कहल #क #चट #क #लकर #मरन #मरकल #न #दय #बयन #कह #यव #खलडय #क #पस #कषमत #सबत #करन #क #बड #अवसर



Post Comment